फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ: Daryl Mitchell creates history, scores most runs in an ODI series

IND vs NZ: डेरिल मिचेल ने रचा इतिहास, वनडे सीरीज में बनाए सबसे ज्यादा रन; फिलिप्स के साथ रिकॉर्ड साझेदारी

Sun, 18 Jan 2026 05:34 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 18 Jan 2026 05:34 PM IST
सार

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 352 रन बनाकर ऐतिहासिक प्रदर्शन किया और कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। तीसरे वनडे में मिचेल-फिलिप्स की 219 रन की साझेदारी और मिचेल का शतक इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत रही।

विज्ञापन
IND vs NZ: Daryl Mitchell creates history, scores most runs in an ODI series
डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में डेरिल मिचेल ने ऐसा प्रदर्शन किया है, जो न्यूजीलैंड क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। मिचेल ने इस सीरीज में कुल 352 रन बनाए हैं, जो तीन मैचों की द्विपक्षीय वनडे सीरीज में किसी भी न्यूजीलैंड बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे अधिक रन हैं। तीसरे वनडे मुकाबले में मिचेल ने 137 रनों की शानदार पारी खेली। इससे पहले भी उन्होंने सीरीज के लगातार मैचों में बड़े स्कोर किए थे। इस दमदार प्रदर्शन के साथ मिचेल भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

मिचेल-फिलिप्स की रिकॉर्ड साझेदारी
तीसरे वनडे में डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने चौथे विकेट के लिए 188 गेंदों में 219 रनों की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। इससे पहले भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी वनडे साझेदारी 221* रनों की रही थी, जिसे टॉम लैथम और केन विलियमसन ने 2022 में ऑकलैंड में बनाया था। ग्लेन फिलिप्स ने इस मैच में 83 गेंदों में शतक पूरा किया और 106 रन बनाए, जबकि मिचेल 137 रन बनाकर आउट हुए।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ वनडे में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी साझेदारियां (किसी भी विकेट के लिए)

साझेदारी (रन) बल्लेबाजों की जोड़ी स्थान (वर्ष)
221* टॉम लैथम -केन विलियमसन ऑकलैंड (2022)
219 डेरिल मिचेल-ग्लेन फिलिप्स इंदौर (2026)*
200 टॉम लैथम -रॉस टेलर वानखेड़े (2017)
190 स्कॉट स्टायरिस -रॉस टेलर दांबुला (2010)
विज्ञापन

भारत के खिलाफ मिचेल का रिकॉर्ड शतक
डेरिल मिचेल का यह भारत के खिलाफ वनडे क्रिकेट में चौथा शतक है। इसके साथ ही वह भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड बल्लेबाजों की सूची में नाथन एस्टल (5 शतक) के बाद दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि भारत में भारत के खिलाफ खेले गए वनडे मुकाबलों में मिचेल का यह भी चौथा शतक है, जिससे उन्होंने नाथन एस्टल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

भारत के खिलाफ वनडे में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सबसे ज्यादा शतक

बल्लेबाज शतक पारियां
नाथन एस्टल 5 29
डेरिल मिचेल 4 11
क्रिस केर्न्स 3 28
रॉस टेलर 3 34

भारतीय धरती पर भारत के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक

बल्लेबाज शतक पारियां
एबी डिविलियर्स 5 11
डेरिल मिचेल 4 8

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (वनडे)

बल्लेबाज रन स्थान (साल)
टॉम लैथम 145* ऑकलैंड (2022)
माइकल ब्रेसवेल 140 हैदराबाद (2023)
डेवोन कॉनवे 138 इंदौर (2023)
डेरिल मिचेल 137 इंदौर (2026)*
डेरिल मिचेल 134 वानखेड़े (2023)
डेरिल मिचेल 131* राजकोट (2026)
डेरिल मिचेल 130 धर्मशाला (2023)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed