WI Inning
27/0 (2.3 ov)
Shai Hope 21(12)*
Kamil Pooran 5 (4)
IND elected to bowl
{"_id":"61ab9120d2efa7220c00c3a1","slug":"ind-vs-nz-ajaj-patel-celebrates-his-10-wicket-haul-in-special-manner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: 10 विकेट लेने के बाद एजाज पटेल ने मनाया जश्न, केक में दिखाई गए सभी विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: 10 विकेट लेने के बाद एजाज पटेल ने मनाया जश्न, केक में दिखाई गए सभी विकेट
Sat, 04 Dec 2021 09:32 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 04 Dec 2021 09:32 PM IST
सार
मुंबई टेस्ट में एजाज पटेल ने 10 विकेट लेने के बाद शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने जो केक काटा उसमें उनके सभी 10 विकेट दर्शाए गए थे। मुंबई में पैदा हुए एजाज का नाम वानखेड़े के मैदान के ऑनर बोर्ड में सबसे ऊपर आ चुका है।
विज्ञापन
10 विकेट के जश्न वाले केक के साथ एजाज पटेल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज के दूसरे मैच में एजाज पटेल ने इतिहास रचा है। कीवी स्पिन गेंदबाज एजाज दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं, जिन्होंने एक पारी में सभी 10 विकेट लिए हैं। इस मैच के पहले दिन एजाज ने चार विकेट लिए थे और दिन का खेल खत्म होने के बाद वानखेड़े के ऑनर बोर्ड पर अपना नाम देख रहे थे। दूसरे दिन वापस आकर उन्होंने छह विकेट लिए और अब उनका नाम वानखेड़े के ऑनर बोर्ड में सबसे ऊपर आ चुका है। इतिहास रचने के बाद एजाज ने शानदार अंदाज में इसका जश्न मनाया। उन्होंने अपने 10 विकेट लेने के बाद जो केक काटा उसमें उनसे सभी 10 विकेट दर्शाए गए थे।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एजाज के केक का फोटो शेयर किया है। इसमें उनके सभी 10 विकेट के फोटो दिख रहे हैं, जिसमें यह भी बताया गया है कि एजाज की गेंद पर बल्लेबाज किस तरीके से आउट हुए।
विज्ञापन
एजाज के जश्न का फोटो शेयर करते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड की तरफ से लिखा गया कि एजाज को शुभकामनाएं जिनका नाम वानखेड़े के ऑनर्स बोर्ड में टॉप पर होगा, जो कि उनके जन्मस्थान पर बना है। मुंबई क्या शानदार दिन था।
टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
एजाज ने टेस्ट क्रिकेट में तीसरा सबसे बेहतरीन प्रदर्शन किया और वो एक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने। उसने पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत ने अनिल कुंबले ने यह कारनामा किया था। हालांकि कुंबले और जिम लेकर ने अपने देश में खेलते हुए सभी 10 विकेट लिए थे, जबकि एजाज पटेल ने विदेशी जमीन पर जाकर इतिहास रचा है।
अनिल कुंबले ने 10 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में एजाज का स्वागत किया। वहीं भारत के कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली ने भी एजाज को बधाई दी। दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी वानखेड़े के मैदान में खड़े होकर एजाज के 10 विकेट का स्वागत किया।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एजाज के केक का फोटो शेयर किया है। इसमें उनके सभी 10 विकेट के फोटो दिख रहे हैं, जिसमें यह भी बताया गया है कि एजाज की गेंद पर बल्लेबाज किस तरीके से आउट हुए।
विज्ञापन
View this post on Instagram