{"_id":"5e369b6b8ebc3e4b1e549fc4","slug":"ind-vs-nz-5th-t20i-rohit-sharma-injured-and-retired-hurt-after-completing-half-century","type":"story","status":"publish","title_hn":"NZ vs IND: भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल रोहित शर्मा मैच से बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
NZ vs IND: भारत को लगा बड़ा झटका, चोटिल रोहित शर्मा मैच से बाहर
Sun, 02 Feb 2020 03:20 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 02 Feb 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मुकाबले से रोहित शर्मा बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकरी देते हुए बताया कि रोहित की चोट की जांच की जा रही है और वे आज के मैच से बाहर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma is being assessed at the moment and will not take the field today.#NZvIND https://t.co/31WWdj0JOS
विज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) February 2, 2020
मैच से पहले विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा ने टीम की कमान संभाली और टॉस करने उतरे। पांचवें टी-20 मैच में रोहित ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। रोहित ने शानदार बल्लेबाजी की और सीरीज का दूसरा अर्धशतक भी पूरा किया। उन्होंने राहुल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 88 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की।
बड़े स्कोर की तरफ बढ़ रहे रोहित जब 54 के स्कोर पर थे तभी 17वें ओवर की पहली गेंद के बाद पैरों में कुछ खिंचाव महसूस हुआ और उन्होंने थोड़ा समय लिया और टीम के फिजियो की मदद भी ली।
हालांकि रोहित एक बार फिर से बल्लेबाजी के लिए तैयार हो गए और आते ही सैंटनर की गेंद पर छक्का जड़ दिया। लेकिन रोहित को फिर दूसरी गेंद पर रन लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद उन्होंने रिटायर्ड हार्ट होने का फैसला किया और मैदान से बाहर चले गए। इसके बाद दूसरी पारी में रोहित मैदान में नहीं उतरे और उनकी जगह केएल राहुल ने कप्तानी संभाली।