फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test Today India took the remaining five wickets for just 27 runs to win the Test on Shreyas Iyer 27th birthday

IND vs NZ: टीम इंडिया ने श्रेयस अय्यर के 27वें बर्थडे को बनाया खास, भारतीय गेंदबाजों ने 27 रन देकर झटके शेष पांच विकेट

Mon, 06 Dec 2021 04:19 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 06 Dec 2021 04:19 PM IST
सार

मुंबई टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने बर्थडे ब्वॉय श्रेयस अय्यर को स्पेशल गिफ्ट दिया। इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने श्रेयस के 27वें जन्मदिन पर 27 रन देकर न्यूजीलैंड के शेष पांच विकेट आउट किए। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test Today India took the remaining five wickets for just 27 runs to win the Test on Shreyas Iyer 27th birthday
श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड को हराकर शानदार जीत दर्ज की। आंकड़ों पर गौर करें तो रनों के हिसाब से भारत की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया को मैच जिताने में कई भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। इस मुकाबले में जहां मयंक अग्रवाल ने शानदार बल्लेबाजी की वहीं, आर अश्विन, मोहम्मद सिराज, जयंत यादव ने बेहतरीन बॉलिंग का मुजाहिरा किया। इस सबके बावजूद यह टेस्ट मैच बर्थडे ब्वॉय श्रेयस अय्यर के लिए खास रहा। उनके 27वें जन्मदिन पर टीम इंडिया ने जीत का यह अनूठा उपहार उन्हें दिया। 
विज्ञापन


भारतीय गेंदबाजों ने 27 रनों पर झटके शेष पांच विकेट

तीसरे दिन का खेल जब समाप्त हुआ तो न्यूजीलैंड ने पांच विकेट 140 रन बनाए थे। कीवी बल्लेबाज हेनरी निकोल्स 36 और रचिन रवींद्र 2 रन बनाकर नाबद लौटे थे। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी की चौथे दिन यह दोनों बल्लेबाज भारत के आगे कुछ चुनौती पेश करेंगे। लेकिन किसे पता था कि न्यूजीलैंड के सभी पांच विकेट श्रेयस अय्यर के 27वें जन्मदिन पर सिर्फ 27 रन जोड़कर पवेलियन लौट जाएंगे। चौथे दिन का खेल शुरु हुआ तो भारतीय गेंदबाज कीवी बल्ल्बाजों पर हावी हो गए। ऐसे में न्यूजीलैंड के बैटरों को पिच पर टिकना मुश्किल हो गया। कीवी टीम तीसरे दिन के 140 के स्कोर में 27 रन जोड़कर 167 रनों पर  ऑल आउट हो गई। इस तरह भारतीय गेंदबाजों ने टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में शामिल बर्थडे ब्वॉय श्रेयस को अनूठा गिफ्ट दिया। 
विज्ञापन


भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत

यह भारत के टेस्ट इतिहास में रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले साल 2015 में भारत ने दिल्ली में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए 337 रनों से जीत दर्ज की थी। वहीं, 2016 में इंदौर टेस्ट में टीम इंडिया ने कीवियों को 321 रनों से हराया था। इस पूरी टेस्ट सीरीज में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया 1-0 से टेस्ट सीरीज जीतने में सफल रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed