फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz 2nd test rohit sharma on loosing in pune speaks on batting tells why india looses series

IND vs NZ: 'हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की', पुणे टेस्ट में हार के बाद रोहित ने जताई निराशा, बताया कहां हुई चूक

Sat, 26 Oct 2024 05:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 26 Oct 2024 05:48 PM IST
सार

भारत ने अपने घर में लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। यह भी 2012 के बाद पहली बार है जब टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं।

विज्ञापन
ind vs nz 2nd test rohit sharma on loosing in pune speaks on batting tells why india looses series
रोहित शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को मेहमानों ने भारत को पुणे टेस्ट में हराकर 2-0 से सीरीज में अजेय बढ़त दर्ज कर ली। तीन दिन में मुकाबला खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने निराशा जताई। उन्होंने बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर भी चर्चा की।
विज्ञापन

'हम उन चुनौतियों का जवाब देने में विफल रहे'
पुणे से पहले न्यूजीलैंड ने भारत को बंगलूरू में भी हराया था। इस दौरान टॉम लाथम की टीम ने मेजबानों को आठ विकेट से करारी शिकस्त दी थी। यह मुकाबला भी खराब बल्लेबाजी कारण भारत हारा था। यही गलती दूसरे टेस्ट में भी हुई। मुकाबले के बाद रोहित ने कहा- निराशाजनक। यह वो नहीं था जैसा हमने सोचा था। न्यूजीलैंड को श्रेय देना होगा, उन्होंने हमसे बेहतर खेला। हम कुछ खास मौकों का फायदा उठाने में विफल रहे। हम उन चुनौतियों का जवाब देने में विफल रहे। मुझे नहीं लगता कि हमने बोर्ड पर रन बनाने के लिए पर्याप्त बल्लेबाजी की। आपको जीतने के लिए 20 विकेट लेने होंगे। हां, लेकिन बल्लेबाजों को बोर्ड पर रन भी बनाने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

25 साल में अपने घर में तीसरी बार दो टेस्ट हारा भारत
भारत ने अपने घर में लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। यह भी 2012 के बाद पहली बार है जब टीम इंडिया ने घरेलू सरजमीं पर लगातार दो टेस्ट गंवाए हैं। 2012 में इंग्लैंड ने भारत को चार मैचों की सीरीज में वानखेड़े में खेले गए दूसरे और ईडन गार्डेन्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में हराया था। साल 2000 से लेकर अब तक यानी 25 साल में यह तीसरी बार है जब टीम इंडिया अपने घर में लगातार दो टेस्ट हारी हो। 
विज्ञापन

तीसरे मैच में कप्तान ने जताई अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद
मैच के बाद हिटमैन ने आगे कहा- उन्हें 250 के करीब रोकना एक शानदार वापसी थी, लेकिन हम जानते थे कि यह चुनौतीपूर्ण होने वाला था। जब उन्होंने शुरुआत की, तो उनका स्कोर 200/3 था और हमारे लिए वापसी करना और उन्हें 259 पर आउट करना एक शानदार प्रयास था। यह ऐसी पिच नहीं थी जहां बहुत कुछ हो रहा था। हमने बस अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। अगर हम पहली पारी में थोड़ा और करीब होते तो चीजें थोड़ी अलग होतीं। हम वानखेड़े में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं और उस टेस्ट को जीतने की कोशिश करना चाहते हैं। यह सामूहिक विफलता है। मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो केवल बल्लेबाजों या गेंदबाजों को दोष दूं। हम वानखेड़े में बेहतर इरादे, बेहतर विचार और बेहतर तरीकों के साथ सामने आएंगे।

मैच में क्या हुआ?
मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए थे। जवाब में भारत की पहली पारी 156 रन पर समाप्त हो गई थी। 103 रन के साथ न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए और कुल मिलाकर 358 रन की बढ़त हासिल की थी। 359 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए और रवींद्र जडेजा ने 42 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज 25+ का आंकड़ा नहीं छू सका। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल 23 रन, विराट कोहली 17 रन, ऋषभ पंत खाता खोले बिना, वॉशिंगटन सुंदर 21 रन और सरफराज खान नौ रन बनाकर आउट हुए। न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में सात विकेट और दूसरी पारी में छह विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed