फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 2nd Test New Zealna all rounder Rachin Ravindra said it is very difficult to come back after being all out for 62 runs

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट हारने के बाद न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र का छलका दर्द, कहा- 62 पर ऑल आउट होने के बाद वापसी आसान नहीं

Mon, 06 Dec 2021 12:10 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 06 Dec 2021 12:10 PM IST
सार

भारत ने मुबंई टेस्ट में न्यूजीलैंड को 372 रनोें से हराकर दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीत ली। कीवी टीम के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र का कहना है कि जब कोई टीम 62 रनों पर आउट हो जाती है तो उसके लिए वापसी करना मु्श्किल हो जाता है। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रनों पर ढेर हो गई थी। 

विज्ञापन
IND vs NZ 2nd Test New Zealna all rounder Rachin Ravindra said it is very difficult to come back after being all out for 62 runs
रचिन रवींद्र - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने कीवियों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। भारत ने इस मुकाबले में मेहमानों को 372 रनों से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-0 से जीतने में सफल रही। इससे पहले दोनों टीमों के बीच कानुपर में खेला गया पहला मैच ड्रॉ रहा था। मुंबई टेस्ट में जिस तरह से न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रनों पर ढेर हुए उससे युवा ऑलराउडर रचिन रवींद्र खासा परेशान दिखे। उनका मानना है जब कोई टीम पहली इनिंग्स में 62 रनों पर ऑल आउट हो जाती है तो उसके लिए मैच में वापसी करन काफी मुश्किल होता है। 

विज्ञापन


62 पर आउट होने के बाद वापसी आसान नहीं

न्यूजीलैंड के उभरते ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने कहा कि जब आप 62 रनों पर ऑल आउट हो जाते हो तो वापसी करने में हमेशा चुनौती होती है, मुंबई टेस्ट में हमारे लिए कई चीजें अच्छी नहीं रहीं। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी बेहतर बनने का प्रयास करते हैं, यह हमारा बेस्ट प्रदर्शन नहीं था, लेकिन हमें पता था कि हम पूरी क्षमता के साथ खेलेंगे। न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में 62 रनों पर ढेर हो गई थी। पहली इऩिंग्स में भारत की तरफ से आर अश्विन ओर मोहम्मद सिराज ने कातिलाना गेंदबाजी करते हुए कीवी बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। 
विज्ञापन


रचिन ने की एजाज की तारीफ
 

न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर रचिन रवींद्र ने इस दौरान एजाज पटेल की जमकर तारीफ की। एजाज ने भारत की पहली पारी में सभी 10 विकेट लेने का करिश्मा किया था। वह अनिल कुंबले और जिम लेकर के बाद टेस्ट मैच की एक पारी में सभी 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज हैं। उनकी तारीफ करते हुए रचिन ने कहा, मैं एजाज पटेल के लिए इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता, वह एक बेहतरीन इनसान और महान स्पिन गेंदबाज हैं, हमने जितने बार उन्हें गेंद थमाई हम जानते थे कि वह में परिणाम जरूर देगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed