फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs nz 2021 twitter reacts as shreyas iyer scores brilliant century on his debut test at Kanpur Green park against New Zealand

IND vs NZ Test 2021: श्रेयस अय्यर ने डेब्यू टेस्ट में जड़ा शतक, पूर्व क्रिकेटरों ने भी सोशल मीडिया पर दीं ऐसी प्रतिक्रियाएं

Fri, 26 Nov 2021 02:16 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: ओम. प्रकाश Updated Fri, 26 Nov 2021 02:16 PM IST
सार

भारत की तरफ से डेब्यू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले श्रेयस अय्यर तीसरे क्रिकेटर हैं। वहीं, ओवर ऑल वह टीम इंडिया के 16वें क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने  डेब्यू मैच में शतक लगाया है। 

विज्ञापन
ind vs nz 2021 twitter reacts as shreyas iyer scores brilliant century on his debut test at Kanpur Green park against New Zealand
शतक पूरा करने के बाद श्रेयस अय्यर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया के मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने कमाल कर दिया। उन्होंने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपने करियर का शानदार आगाज किया है। श्रेयस ने यह करिश्मा टेस्ट मैच के दूसरे दिन किया। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले भारत के तीसरे क्रिकेटर हैं।

विज्ञापन


श्रेयस इस मुकाबले में 105 रन बनाकर आउट हुए। अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने 13 चौके और 2 छक्के लगाए। यह श्रेयस का कही कमाल था कि भारत अपनी पहली पारी में 345 रन बनाने में सफल रहा। उनकी इस शानदार शतकीय पारी को देखते हुए सोशल मीडिया पर पूर्व क्रिकेटरों समेत कई लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।
विज्ञापन


ce97v3j8

157 गेंदों पर जड़ा शतक
पहले दिन का खेल समाप्त होने तक श्रेयस अय्यर 75 रन बनाकर नाबाद लौटे थे। जिस तरह से उन्होंने पहले दिन बल्लेबाजी की उसे देखकर लगा कि वह अपने डेब्यू टेस्ट को यादगार बनाने वाले हैं। मैच के दूसरे दिन उन्होंने अपनी पारी वहीं खेलना शुरू की जहां पहले दिन छोड़ी थी। नई गेंद के चलते कीवी गेंदबाजों ने श्रेयस को परेशान करने की कोशिश की लेकिन उन्हें डिगा नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने 157 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इससे पहले जब वह नर्वस नाइंटीज में थे उनके चेहरे पर घबराहट दिख रही थी। उन्होंने शतक पूरा उसके बाद अपने बैज को चूमा। ग्रीन पार्क स़्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया। डेब्यू टेस्ट में शतक लगाने वाले वह भारत के 16वें क्रिकेटर हैं।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed