IND vs NZ 1st Test: अक्षर पटेल की 'गलती' पर वसीम जाफर ने किया मजेदार ट्वीट, कहा- 27 नवंबर है बापू
कानपुर टेस्ट मैच में अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच विकेट लिए। वह भारत की तरफ से सबसे पांच बार पांच विकेट हासिल करने वाले भारत के पहले गेंदबाज हैं। इस दौरान अक्षर ने एक गलती की। जिसके बाद वसीम जाफर ने उनके खूब मजे लिए।
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेला जा रहा है। तीसरे दिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने बेहतरीन बॉलिंग की। इस दौरान बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने अपनी गेंदों से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया। कीवी टीम के खिलाफ अक्षर ने इस मुकाबले में 5 विकेट लिए। उन्होंने भारत की तरफ से सबसे तेज पांचवीं बार पांच विकेट लेने का कीर्तिमान बनाया। मैच समाप्त होने के बाद पांच विकेट लेने वाले अक्षर पटेल सीनियर गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन के साथ बातचीत कर रहे थे। इस दौरान गेंद को जूम करके देखने पर पता चला कि उस पर तारीख गलत लिखी हुई है।
वसीम जाफर ने लिए मजे
तीसरे दिन के खेल के बाद अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और विकेटकीपर केएस भरत के साथ बातचीत वाली अक्षर की एक तस्वीर साझा करते हुए, जाफर ने लिखा कि कैसे अक्षर ने पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाने के बाद जिस मैच बॉल को पकड़ रखा था, उस पर गलत तारीख लिखी हुई थी। वसीम जाफर ट्वीट कर लिखा, अक्षर पटेल ने आज सिर्फ एक गलती की है उन्होंने मैच बॉल पर तारीख गलत लिखी है, उन्होंने कहा 27 ऩवंबर है बापू। अक्षर पटेल के टीम इंडिया के खिलाड़ी बापू कहकर बुलाते हैं।
The only mistake Axar Patel made today was putting wrong date on the match ball. 27th November hai bapu @akshar2026 😂 #INDvNZ pic.twitter.com/fJKGPHqIry
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) November 27, 2021
अक्षर ने दिया जवाब
इसके बाद अक्षर पटेल ने जवाब दिया। उन्होंने कहा, यह मेरी नहीं सूर्यकुमार यादव की गलती है, उन्होंने लिखा है। इसके बाद वसीम जाफर ने आगे कहा कि ओह तो सूर्यकुमार यादव को क्या सजा मिलनी चाहिए, उन्हें राहुल द्रविड़ के सामने पेश करो। इसके बाद सूर्यकुमार ने इमोजी बनाकर रिप्लाई किया और कहा मैं ऐसा रोज करता हूं। अक्षर पटेल ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकटे चटकाए थे। इस दौरान उन्होंने टॉम लाथम, रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, टॉम ब्लंडेल और टिम साउदी को अपना शिकार बनाया।