{"_id":"61a22283d69e9a75fe4e97c3","slug":"ind-vs-nz-1st-test-axar-patel-and-kyle-jamieson-achieve-huge-milestones-on-3rd-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs NZ: तीसरे दिन अक्षर पटेल और काइल जेमीसन ने बनाए नए कीर्तिमान, मैच में बने ये खास रिकार्ड्स","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs NZ: तीसरे दिन अक्षर पटेल और काइल जेमीसन ने बनाए नए कीर्तिमान, मैच में बने ये खास रिकार्ड्स
Sat, 27 Nov 2021 05:50 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 27 Nov 2021 05:50 PM IST
सार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन अक्षर पटेल और काइल जेमीसन ने ढेरों उपलब्धियां अपने नाम की।
विज्ञापन
अक्षर पटेल और काइल जैमीसन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। तीसरे दिन भारत ने जोरदार वापसी की और न्यूजीलैंड की ओपनिंग साझेदारी को तोड़ने के बाद मेहमान टीम को 296 रन के स्कोर पर समेट दिया। भारत को पहली पारी के 345 रन के आधार पर 49 रनों की बढ़त मिली है जो दिन का अंत होने तक 63 रन की हो गई।
विज्ञापन
तीसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने 167 रन देकर 10 विकेट चटकाए। इसमें अक्षर पटेल ने पांच और अश्विन ने तीन विकेट अपने नाम किए। मैच के दौरान अक्षर और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने अपनी गेंदबाजी के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। आइए जानते हैं दोनों द्वारा बनाए गए उन रिकार्ड्स और कीर्तिमान के बारे में।
विज्ञापन
काइल सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले कीवी गेंदबाज
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने नौवें टेस्ट मैच अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ वह न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे तेज 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिग्गज शेन बांड (12 मैच) को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
20वीं सदी में सबसे कम गेंदों में 50 टेस्ट विकेट लेने वाले गेंदबाज
काइल जेमीसन 20वीं सदी के बाद से सबसे कम गेंदों में 50 टेस्ट विकेट हासिल करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 1865 गेंदों में किया जबकि वर्नोन फिलांडर (1240) और ब्रेट ली (1844) इस मामले में शीर्ष दो पर हैं।
शुरू के चार टेस्ट में सर्वाधिक पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज
चार्ली टर्नर ने शुरू के चार टेस्ट मैच में छह बार पांच विकेट लिए थे जबकि टॉम रिचर्डसन/रॉडनी हॉग और अक्षर पटेल ने इस दौरान पांच बार यह कमाल किया। इससे पहले भारत की तरफ से लक्ष्मण शिवरामकृष्णन और नरेंद्र हिरवानी ने तीन-तीन बार पांच विकेट लिया था।
अक्षर पटेल ने लगातार छठी बार एक पारी में चार से अधिक विकेट लिए।
अक्षर पटेल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में पांच विकेट हासिल किए। उन्होंने इसी के साथ लगातार छठी बार एक पारी में चार विकेट से अधिक लेने का कमाल किया है। उनके अलावा आज तक कोई भी भारतीय गेंदबाज चार बार से अधिक ऐसा नहीं कर पाया है।