फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments

IND vs NZ Photos: धोनी की एक झलक देख दीवाने हुए फैंस, सुंदर ने पकड़ा कमाल का कैच, तस्वीरों में देखें पहला टी20

Sat, 28 Jan 2023 09:19 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 28 Jan 2023 09:19 AM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन फैंस धोनी की एक झलक पाकर खुश हुए। वहीं, सुंदर ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। 
 

विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ मैच देखते हुए (बाएं) सुंदर का कैच (दाएं) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 21 रन से हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में जीत के साथ कीवी टीम तीन मैच की सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है। रांची में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड ने 176 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया 155 रन ही बना पाई और मैच हार गई। हालांकि, महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ यह मुकाबला देखने पहुंचे थे और फैंस उनकी एक झलक पाकर हार का दुख भूल गए। वहीं, वॉशिंगटन सुंदर ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। यहां हम इस मैच से जुड़े खास पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं।
विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
पूर् भारतीय कपर्तान महेंद्र सिंह धोनी भी यह मैच देखने के लिए रांची स्टेडियम पहुंचे थे। भारत यह मैच नहीं जीत सका, लेकिन फैंस धोनी की एक झलक पाकर खुश हो गए। धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी भी थीं। इस दौरान एक बार फिर देखने को मिला कि धोनी की लोकप्रियता अभी भी कम नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
महेंद्र सिंह धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ इस मैच का मजा लिया। धोनी अब सिर्फ आईपीएल में चेन्नई की टीम के लिए नजर आते हैं। इसके बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग पर कोई असर नहीं पड़ा है। मैच के दौरान कैमरा धोनी के ऊपर गया, वैसे ही मैदान में दर्शकों का शोर बढ़ गया।
 
विज्ञापन

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ धोनी - फोटो : सोशल मीडिया
मैच से पहले धोनी भारतीय टीम के खिलाड़ियों से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने सभी के साथ काफी बातचीत की थी और मस्ती भी की थी। हालांकि, धोनी की सलाह इस मैच में भारत के काम नहीं आई और टीम इंडिया को 21 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। 
 

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी और बल्लेबाजी की। इसके अलावा उन्होंने एक बेहतरीन कैच भी पकड़ा। हालांकि, सुंदर अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर भी भारत को जीत नहीं दिला पाए। उनके कैच की जमकर तारीफ हुई। 
 

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड ने यह मैच 21 रन से जीता। भारत दौरे पर यह कीवी टीम की पहली जीत थी। इससे पहले तीन वनडे की सीरीज में कीवी टीम को 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब न्यूजीलैंड की टीम टी20 सीरीज जीतकर अपने घर लौटना चाहेगी।

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
ईशान किशन ने इस मैच में भारत के लिए पारी की शुरुआत की, लेकिन वह अपने घरेलू मैदान पर कुछ खास नहीं कर पाए। किशन छोटे स्कोर पर आउट हो गए। माइकल ब्रेसवेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। भारतीय टीम में जगह पक्की करने के लिए उन्हें लगातार रन बनाने होंगे।

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने चार ओवर में 22 रन देकर दो अहम विकेट लिए। पहली पारी में वह सबसे सफल गेंदबाज थे। हालांकि, अंत के ओवरों में अर्शदीप सिंह ने काफी रन लुटा दिए और न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही।

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
डेवोन कॉनवे - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉन्वे ने शानदार बल्लेबाजी की। तीसरे वनडे में शतकीय पारी खेलने वाले कॉन्वे ने इस मैच में भी अर्धशतक लगाया और अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी। अंत में मिचेल के साथ मिलकर उन्होंने तेजी से रन बनाए और अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

IND vs NZ 1st T20 Match highlights and photos of game changing moments
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : सोशल मीडिया
वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में बल्ले के साथ भी कमाल किया। वह भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। उन्होंने 28 गेंद में 50 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और तीन छक्के लगाए। हालांकि, सुंदर को दूसरे छोर पर किसी का साथ नहीं मिला और वह भारत को जीत नहीं दिला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed