फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE T20: Fast bowler Prasidh Krishna fully fit before Ireland tour, took four wickets in T20 match

IND vs IRE T20: आयरलैंड दौरे से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह हुए फिट, टी20 मैच में झटके चार विकेट

Mon, 31 Jul 2023 09:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 31 Jul 2023 09:38 PM IST
सार

आयरलैंड दौरे के बाद भारत को पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले एशिया कप में खेलना है। ऐसे में प्रसिद्ध को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है।

विज्ञापन
IND vs IRE T20: Fast bowler Prasidh Krishna fully fit before Ireland tour, took four wickets in T20 match
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम में 11 महीने बाद वापसी करने वाले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के टी-20 टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार ओवरों में 36 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने माउंट जॉय क्रिकेट क्लब के लिए खेलते हुए सर सैयद क्रिकेटर्स के खिलाफ मैच में यह प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

एशिया कप की टीम में चुने जा सकते हैं प्रसिद्ध

भारतीय चयनकर्ताओं ने प्रैक्टिस मैचों और नेट्स में उनके प्रदर्शन को देखते हुए आयरलैंड दौरे के लिए उनका चुनाव किया। आयरलैंड दौरे के बाद भारत को पाकिस्तान-श्रीलंका की सह-मेजबानी में होने वाले एशिया कप में खेलना है। ऐसे में प्रसिद्ध को एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चुना जा सकता है। आयरलैंड दौरे पर खेलते हुए उनकी मैच प्रैक्टिस भी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसिद्ध की टीम को हार का सामना करना पड़ा

IND vs IRE T20: Fast bowler Prasidh Krishna fully fit before Ireland tour, took four wickets in T20 match
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : सोशल मीडिया
इतना ही नहीं प्रसिद्ध के आने से चयनकर्ताओं के पास अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भी विकल्प बढ़ा है। प्रसिद्ध की शानदार बॉलिंग के बावजूद माउंट जॉय क्लब जीत हासिल नहीं कर सका। 156 के लक्ष्य का पीछा करते हुए माउंट जॉय क्लब 130 रन पर सिमट गया। प्रसिद्ध कृष्णा एक रन पर नाबाद रहे।
विज्ञापन

अगस्त 2022 के बाद भारत के लिए पहला मैच

ऐसा माना जा रहा है प्रसिद्ध पूरी तरह फिट हैं और पिछले कुछ समय से बेंगलुरु के राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के नेट पर भी गेंदबाजी करते रहे हैं। इस मैच के प्रदर्शन से उनका मनोबल बढ़ा होगा। प्रसिद्ध ने भारत के लिए पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच अगस्त 2022 में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। वह अब तक 14 वनडे खेल चुके हैं। हालांकि, टी20 में उनका डेब्यू होना बाकी है। आयरलैंड के खिलाफ प्रसिद्ध इस फॉर्मेट में भी डेब्यू कर सकते हैं। अब तक 14 वनडे में प्रसिद्ध ने 25 विकेट लिए हैं।

प्रसिद्ध के साथ बुमराह की भी वापसी

Jasprit Bumrah and Prasidh Krishna showcase fitness by bowling to Mumbai  batters in practice games

अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। प्रसिद्ध के अलावा जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हुई है। बुमराह की 10 महीने बाद भारतीय टीम में वापसी हुई है। प्रसिद्ध और बुमराह दोनों बैक स्ट्रेस फ्रैक्चर से जूझ रहे थे। उन्होंने पिछला अंतरराष्ट्रीय मैच सितंबर 2022 में खेला था। बुमराह आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया की कमान संभालेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
जसप्रीत बुमराह (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, आवेश खान।

आयरलैंड बनाम भारत टी20 सीरीज शेड्यूल
  • 18 अगस्त: पहला टी20 (मलाहाइड)
  • 20 अगस्त: दूसरा टी20 (मलाहाइड)
  • 23 अगस्त: तीसरा टी20 (मलाहाइड)
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed