फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs IRE: Indian team eyes maintaining winning streak under Smriti Mandhana captaincy, Probable Playing 11

IND vs IRE Playing-11: मंधाना की कप्तानी में भारतीय टीम की नजरें जीत की लय कायम रखने पर, रेणुका की खलेगी कमी

Thu, 09 Jan 2025 02:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 09 Jan 2025 02:09 PM IST
सार

गेंदबाजी में रेणुका की कमी खलेगी जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 विकेट लिए थे। अब नई गेंदबाज टिटास साधू और साइमा ठाकोर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।

विज्ञापन
IND vs IRE: Indian team eyes maintaining winning streak under Smriti Mandhana captaincy, Probable Playing 11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत भारतीय टीम स्मृति मंधाना की कप्तानी में आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार से शुरू हो रही पहली महिला द्विपक्षीय वनडे सीरीज में इस लय को कायम रखना चाहेगी। भारत ने वेस्टइंडीज को वनडे सीरीज में 3-0 से और टी20 में 2-1 से हराया था। मंधाना ने दोनों प्रारूपों में सर्वाधिक रन बनाए जिसमें वनडे सीरीज में 148 और टी20 में 193 रन शामिल हैं।
विज्ञापन

IND vs IRE: Indian team eyes maintaining winning streak under Smriti Mandhana captaincy, Probable Playing 11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
मंधाना अपने शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगी
मंधाना उसी फॉर्म को आयरलैंड के खिलाफ सीरीज में जारी रखना चाहेंगी। नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर की गैर मौजूदगी में वह कप्तानी की भी जिम्मेदारी संभालेंगी। हरमनप्रीत और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को आराम दिया गया है। हरमनप्रीत और रेणुका की गैर मौजूदगी में हरलीन देओल, प्रतीका रावल और जेमिमा रॉड्रिग्स पर रन बनाने की जिम्मेदारी होगी। देओल ने वनडे सीरीज में 160 रन बनाए, जबकि रावल ने 134 और जेमिमा ने 112 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs IRE: Indian team eyes maintaining winning streak under Smriti Mandhana captaincy, Probable Playing 11
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI
टीम इंडिया को रेणुका की कमी खल सकती है
गेंदबाजी में रेणुका की कमी खलेगी जिन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 विकेट लिए थे। अब नई गेंदबाज टिटास साधू और साइमा ठाकोर पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। वनडे में तीन और टी20 में 13 विकेट ले चुकी साधू पर शुरूआती विकेट लेने की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी रफ्तार और स्विंग से प्रभावित किया है। वहीं साइमा ने अब तक आठ वनडे में सात विकेट लिए हैं।
विज्ञापन

IND vs IRE: Indian team eyes maintaining winning streak under Smriti Mandhana captaincy, Probable Playing 11
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI
टीम में उपकप्तान दीप्ति की भूमिका भी अहम
ऑफ स्पिनर और उपकप्तान दीप्ति शर्मा की भूमिका भी अहम होगी जिसने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में 31 रन देकर छह विकेट लिए। उनका साथ देने के लिए प्रिया मिश्रा और तनुजा कंवर होंगी। हरफनमौला राघवी बिष्ट और सयाली सतघारे को भी टीम में जगह दी गई है जो इस मौके को भुनाना चाहेंगी। दूसरी ओर गैरी लुईस की कप्तानी वाली आयरलैंड टीम के लिए भारत की चुनौती कठिन होगी। आयरलैंड टीम ने अब तक 12 वनडे में एक भी बार भारत को नहीं हराया है। आखिरी बार दोनों टीमों का सामना 2023 टी20 विश्व कप में हुआ था जब भारत ने पांच रन से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान) , दीप्ति शर्मा, प्रतीका रावल, हरलीन देओल, जेमिमा रॉड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), मिन्नू मनी/राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधू, साइमा ठाकोर।

आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), रेबेका स्टोकेल/सारा फोर्ब्स, ओर्ला प्रेंडेरगास्ट, लीह पॉल, उना रेमंड होए, जोआना लोफरान (विकेटकीपर), अर्लेने केली, अलाना डालजेल, फ्रेया सार्जंट, एमी मैगुआयर, एवा केनिंग।

दोनों स्क्वॉड:
भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा, प्रतीका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रौड्रिग्स, उमा छेत्री, रिचा घोष, तेजल हसंबिस, राघवी बिष्ट, मिन्नू मनी, प्रिया मिश्रा, तनुजा कंवर, टिटास साधू, साइमा ठाकोर, सयाली सतघारे।

आयरलैंड: गैबी लुईस (कप्तान), एवा केनिंग, क्रिस्टिना रीली, अलाना डालजेल, लौरा डेलानी, जॉर्जिना डेंपसे, सारा फोर्ब्स, अर्लेने केली, जोआना लोगरान, एमी मागिरे, लीह पॉल, ओर्ला प्रेंडेरगास्ट, उना रेमंड होए, फ्रेया सार्जंट, रेबेका स्टोकेल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed