{"_id":"62d04c6d63019d12d52d90fd","slug":"ind-vs-eng-yuzvendra-chahal-dominates-lords-breaks-mohinder-amarnath-39-year-old-record-joins-shane-warne-club","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: लॉर्ड्स में छाए युजवेंद्र चहल, तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, शेन वॉर्न के बाद ऐसा करने वाले पहले स्पिनर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: लॉर्ड्स में छाए युजवेंद्र चहल, तोड़ा 39 साल पुराना रिकॉर्ड, शेन वॉर्न के बाद ऐसा करने वाले पहले स्पिनर
Fri, 15 Jul 2022 07:43 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 15 Jul 2022 07:43 AM IST
सार
लॉर्ड्स में 23 साल बाद किसी लेग स्पिनर ने एक वनडे में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। पिछली बार शेन वॉर्न ने 1999 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐसा किया था।
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लॉर्ड्स वनडे में भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल छा गए। गुरुवार (14 जुलाई) को तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में चहल ने इंग्लैंड के बल्लेबाज को जमकर नचाया। फिरकी का जादू चलाकर इस दाएं हाथ के गेंदबाज एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने 10 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट लिए। लॉर्ड्स में किसी वनडे मैच में भारतीय पुरुष गेंदबाज द्वारा किया गया यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
चहल ने 39 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह मोहिंदर अमरनाथ से आगे निकल गए। अमरनाथ ने 1983 वर्ल्ड कप के फाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ 12 रन देकर तीन विकेट लिए थे। उनके बाद इस मामले में दूसरे स्थान पर आशीष नेहरा हैं। नेहरा ने 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 रन देकर तीन विकेट लिए थे।

महिला और पुरुषों में भी चहल शीर्ष पर
महिला और पुरुष दोनों टीमों को मिलाकर रिकॉर्ड को देखें तो भी चहल शीर्ष पर ही हैं। अर्चना दास इस मामले में दूसरे स्थान पर हैं। दास 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ 61 रन देकर चार विकेट लेने में सफल रही थीं। उनके बाद तीसरे स्थान पर मोहिंदर अमरनाथ, चौथे स्थान पर झूलन गोस्वामी और पांचवें स्थान पर आशीष नेहरा हैं। झूलन 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर तीन विकेट लेने में सफल रही थीं।

शेन वॉर्न के बाद चहल ने किया ऐसा
लॉर्ड्स में 23 साल बाद किसी लेग स्पिनर ने एक वनडे में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। पिछली बार शेन वॉर्न ने 1999 वर्ल्ड कप के फाइनल में ऐसा किया था। वॉर्न ने पाकिस्तान के खिलाफ नौ ओवर में 33 रन देकर चार विकेट लिए थे।

कुलदीप-जडेजा के बराबर पहुंचे चहल
युजवेंद्र चहल विदेश में सबसे ज्यादा बार चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाजों में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। चहल ने पांचवीं बार ऐसा किया है। उन्होंने रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव की बराबरी कर ली। इस मामले में अनिल कुंबले शीर्ष पर हैं। कुंबले ने सात बार विदेश में किसी वनडे मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लिए थे।

चहल ने बुमराह और जडेजा की बराबरी की
चहल ने एक मामले में बुमराह और जडेजा की बराबरी कर ली है। वह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा बार वनडे मैच में चार या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुंच गए। चहल ने दूसरी बार ऐसा किया है। जडेजा और बुमराह ने भी दो-दो बार चार या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं। इस मामले में मोहम्मद शमी शीर्ष पर हैं। उन्होंने तीन बार ऐसा किया है।

भारत ने फिर से की शानदार गेंदबाजी
पहले वनडे में इंग्लैंड को 110 रन पर समेटने के बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले में भी शानदार गेंदबाजी की। टॉस जीतने के बाद रोहित शर्मा ने गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की पूरी टीम 49 ओवर में 246 रन पर सिमट गई। उसके लिए मोईन अली ने सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। भारत के लिए चहल ने चार विकेट झटके। हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने दो-दो विकेट लिए। मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा को एक-एक सफलता मिली। भारतीय बल्लेबाज इस मैच में नहीं चले और टीम इंडिया को 100 रन से हार मिली। भारत 38.5 ओवर में 146 रन पर ऑलआउट हो गया।