{"_id":"65deea001e084b64d60731fa","slug":"ind-vs-eng-will-kl-rahul-return-in-dharamsala-test-big-update-on-players-health-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में होगी केएल राहुल की वापसी? आखिरी मुकाबले से पहले फिटनेस को लेकर आया अपडेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: धर्मशाला टेस्ट में होगी केएल राहुल की वापसी? आखिरी मुकाबले से पहले फिटनेस को लेकर आया अपडेट
Wed, 28 Feb 2024 02:52 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 28 Feb 2024 02:52 PM IST
सार
पांचवें टेस्ट में केएल राहुल की वापसी पर संशय बरकरार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह इलाज के लिए लंदन गए हैं। वहीं, जसप्रीत बुमराह इस मुकाबले में खेलते नजर आ सकते हैं। चौथे मुकाबले में उनके वर्कलोड को मैनेज करने के लिए आराम दिया गया था।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया और 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर ली। अब टीम की नजर पांचवें टेस्ट पर है जो धर्मशाला में सात मार्च से खेला जाएगा। इस मैच में केएल राहुल की वापसी होगी या नहीं बड़ा सवाल है। दरअसल, हैदराबाद टेस्ट के बाद चोट की वजह से विकेटकीपर बल्लेबाज अगले तीन मैचों में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि, फैंस को उम्मीद है कि वह अंतिम मुकाबले में वापसी कर सकते हैं।
इस बीच केएल राहुल को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केएल राहुल इस वक्त लंदन में हैं जहां उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में धर्मशाला मैच में उनकी उपलब्धता अब तक स्पष्ट नहीं है। इस सीरीज के पहले मुकाबले में उन्होंने दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद स्टार खिलाड़ी को दूसरे टेस्ट में आराम दिया गया था। वहीं, तीसरे टेस्ट से पहले खबर आई थी कि स्टार बल्लेबाज 90 प्रतिशत फिट हो चुके हैं। हालांकि, चौथे टेस्ट में भी वह टीम का हिस्सा नहीं बन सके।
पहले मैच में केएल राहुल का प्रदर्शन
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले मैच में केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ पहली पारी में 86 और दूसरी पारी में 22 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 11 चौके और दो छक्के निकले। हालांकि, वह टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। भारत के लि 50 टेस्ट मुकाबलों में 2863 रन बना चुके राहुल की पांचवें टेस्ट में वापसी मुश्किल नजर आ रही है।
विज्ञापन
आखिरी टेस्ट में होगी बुमराह की वापसी?
इस सीरीज के चौथे मैच में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया था। उनके वर्कलोड को मैनेज करने के उद्देश्य से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुमराह को आराम देने का फैसला किया। उनकी जगह आकाश दीप को मौका मिला और उन्होंने डेब्यू किया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पांचवें टेस्ट में बुमराह की वापसी हो सकती है। भारतीय गेंदबाज ने अब तक इस सीरीज में 17 विकेट हासिल किए हैं।