फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG when ashwin thought his time in cricket was over off spinner became emotional after 500 wickets

IND vs ENG: जब अश्विन को लगा था क्रिकेट में उनका समय पूरा हो गया...500 टेस्ट विकेट लेकर भावुक हुए ऑफ स्पिनर

Fri, 16 Feb 2024 09:59 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 16 Feb 2024 09:59 PM IST
सार

अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। इस उपलब्धि को हासिल कर उन्होंने पुराना किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
IND vs ENG when ashwin thought his time in cricket was over off spinner became emotional after 500 wickets
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने 500 विकेट हासिल कर लिए। अनिल कुंबले के बाद वह सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए। इस उपलब्धि को हासिल कर अश्विन भावुक हो गए। उन्होंने अपने बुरे वक्त से जुड़ा एक किस्सा साझा किया।
विज्ञापन


साल 2018-19 के बीच अश्विन विश्व क्रिकेट की ऊंचाइयों पर थे। उन्हें आईसीसी ने क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया था। यही वो साल था जब वह कई चोटों से भी परेशान हुए थे। इस दौरान उन्हें लगने लगा था कि क्रिकेट में उनका वक्त पूरा हो गया था। अश्विन ने बताया कि वह क्रिकेट से संन्यास लेने के विषय में सोचने लगे थे।
विज्ञापन


‘मेरा समय पूरा हो गया’
37 वर्षीय स्पिनर ने कहा, “सच बताऊं तो वो एक ऐसा वक़्त था जब मेरी जिंदगी एक बहुत ही गहरी और और अंधेरी टनल सी हो गई थी, क्योंकि मैं ये नहीं जान पा रहा था कि असल में हुआ क्या था और मैं उस स्थिति में क्यों पहुंचा। उस वक्त मुझे कई चोटों से जूझना पड़ा। वाकई में वो मेरे लिए एक काला वक्त था, जिसमें मुझे लगने लगा था कि अब क्रिकेट में मेरा वक्त पूरा हो चुका है।“
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विन
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं। उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट लिए थे।


समस्याओं से निपटने के लिए क्या करते हैं अश्विन?
अश्विन ने बताया कि वह अक्सर माता-पिता और पत्नी से चर्चा करते हैं। इससे उन्हें बुरे वक्त और समस्या से जूझने का हौंसला मिलता है। स्टार स्पिनर ने आगे कहा, “आम तौर पर मैं ऐसा व्यक्ति नहीं हूं जो जिंदगी की कठिनाइयों से परेशान हो जाऊं, क्योंकि जब भी मैं अच्छे दिन से गुजरता हूं तो मैं अपने माता-पिता से बात करता हूं, पत्नी से बात करता हूं या फिर कोई अच्छी सी फ़िल्म देखता हूं। जब मैं किसी उतार या परेशानी से गुजरता हूं तो वो मुझे ज़्यादा परेशान नहीं करती क्योंकि फिर जब भी मैं उसके बारे में सोचता हूं तो हमेशा सकारात्मक पहलू मुझे दिखने लगता है।“
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed