फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: virender Sehwag highly impressed with mohammad Shami and Jasprit Bumrah 89 run partnership at lords test against England

IND vs ENG: शमी की बल्लेबाजी के मुरीद हुए सहवाग, कहा- विराट भी नहीं खेल सके उनके जैसे शॉट

Tue, 17 Aug 2021 02:44 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 17 Aug 2021 02:44 PM IST
सार

लॉडर्स टेस्ट में जिस तरह से मोहम्मद शमी ने बल्लेबाजी की उसे देख पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग गदगद  हो गए। शमी के एक कवर ड्राइव की तारीफ करते हुए सहवाग ने कहा कि ऐसा शॉट कोहली भी नहीं लगा सके। इस मुकाबले में शमी और बुमराह ने 89 रनों की साझेदारी करते हुए भारत को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। 

विज्ञापन
IND vs ENG: virender Sehwag highly impressed with mohammad Shami and Jasprit Bumrah 89 run partnership at lords test against England
लॉर्ड्स टेस्ट में अर्धशतक पूरा करने के बाद मोहम्मद शमी - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स पर खेले गए टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने मेजबानों को 151 रनों से शिकस्त दी। दूसरी पारी में भारत को सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाने और भारतीय टीम को जिताने में मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह का खास योगदान रहा। इन दोनों खिलाड़ियों ने टेस्ट मैच के पांचवें दिन इस तरह से बल्लेबाजी की जैसे कोई मझा हुआ खिलाड़ी बैटिंग करता है। 209 रन पर आठ विकेट खोने के बाद भारत संघर्ष कर रहा था। ऐसे में शमी और बुमराह ने शानदार बैटिंग करते हुए भारत को 271 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। 

विज्ञापन

इस दौरान इन दोनों खिलाड़ियों ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए नौवें विकेट के लिए 89 रनों की साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों के चलते भारत 271 रनों तक पहुंचने में सफल रहा। टीम इंडिया ने इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 272 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके बाद भारत ने इस मुकाबले में 151 रनों की जीत इंग्लिश टीम पर दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शमी और बुमराह के बीच हुई इस मैच जिताऊ साझेदारी की तारीफ कई क्रिकेटर कर रहे हैं। इस पार्टनरशिप ने पूर्व क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग को बहुत ज्यादा प्रभावित किया। इस दौरान कुछ शानदार स्ट्रोक खेलने में न तो शमी पीछे हटे और न ही बुमराह। मोहम्मद शमी ने मोइन अली की गेंद पर छक्का लगाते हुए अपने टेस्ट करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा। उन्होंने अपनी पारी के दौरान कुछ बेहतरीन कवर ड्राइव भी लगाए। 

विज्ञापन

सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर कॉमेंट्री कर रहे टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने कहा, कवर ड्राइव देखिए विराट कोहली भी ऐसा शॉट नहीं खेल सकते जैसा शमी ने खेला है, दोनों की ओर से बेहतरीन बल्लेबाजी और शानदार साझेदारी। सहवाग ने आगे कहा, मुझे लगता है कि जिस समय इंग्लैंड ने ओली रॉबिंसन को आक्रमण से हटा लिया तो उस दौरान दोनों बल्लेबाज सहज हो गए लेकिन जब सैम करन और मोइन अली आए तो ऐसा  लगा कि इंग्लैंड उन्हें कभी नहीं आउट कर पाएगा, दोनों का डिफेंस और शा़ट्स का चयन ठीक था। 

भारत ने तीसरे ओवर की शुरुआत में ही पारी की घोषणा की, लेकिन सहवाग का मानना है कि विराट कोहली को लंच से दो ओवर पहले भी पारी घोषित करना था। लेकिन यह कोई मायने नहीं रखता क्योंकि भारत ने इंग्लैंड को नौ ओवर पहले ही समेट दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed