{"_id":"603f56cc54440f794c71d109","slug":"ind-vs-eng-virat-kohli-unhappy-with-pitch-criticisers-says-we-are-successful-because-we-dont-crib-about-pitches","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे टेस्ट से पहले विराट की दो टूक, कहा- हम सफल हैं क्योंकि हम पिच की शिकायत नहीं करते","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौथे टेस्ट से पहले विराट की दो टूक, कहा- हम सफल हैं क्योंकि हम पिच की शिकायत नहीं करते
Wed, 03 Mar 2021 02:58 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : twitter
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा और आखिरी मैच गुरुवार से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिहाज से भारत के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होने वाला है। इससे पहले मैच और पिच को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मीडिया से बात की और इन सभी मुद्दों पर खुलकर बोले।
विज्ञापन
विराट ने पिच के सवाल पर कहा, 'पता नहीं गेंद और पिच की चर्चा क्यों होती है जबकि बात बल्लेबाजी पर होनी चाहिए।' उन्होंने कहा कि अगर आपका ध्यान गेंद और पिच पर है तो इसका मतलब आप खेल पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
कप्तान कोहली ने बुधवार को ऑनलाइन संवाददाता सम्मलेन में यह स्वीकार किया कि टर्निंग ट्रैक को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है लेकिन तब कोई नहीं बोलता जब तेज गेंदबाजी की मददगार पिच पर मैच तीन दिन में खत्म हो जाते हैं।
विज्ञापन
विराट ने भारत के न्यूजीलैंड दौरे की चर्चा करते हुए टीम इंडिया की तारीफ की। उन्होंने कहा हम न्यूजीलैंड में तीसरे दिन महज 36 ओवर में ही आउट हो गए और मैच हार गए। मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि हमारे लोगों ने पिच पर कुछ भी नहीं लिखा होगा। तब सिर्फ भारत की बल्लेबाजी पर चर्चा हुई थी और किसी ने भी पिच पर सवाल नहीं उठाए थे।
कोहली ने इसी पर आगे कहा, 'तब किसी ने नहीं देखा कि गेंद कैसी हो रही है, कितना घूम रही है और पिच पर कितनी घास है। हमारी सफलता के पीछे का कारण यही है कि हम जिस पिच पर खेलते हैं, उसकी शिकायत नहीं करते हैं और हम आगे भी ऐसा ही करेंगे।'