बदकिस्मती: पिछले 12 मैच में 10 बार टॉस हारे कप्तान कोहली, रविचंद्रन अश्विन ने मजे ले लिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भी टॉस हार गए। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सिक्का उछला और जोस बटलर ने टॉस जीत लिया। इसके साथ ही कोहली लगातार छह मुकाबले में टॉस जीतने में नाकाम रहे। यही नहीं इंग्लैंड के मौजूद भारत दौरे पर टेस्ट से लेकर वनडे में कुल 12 मुकाबले हुए हैं जिसमें विराट 10 बार टॉस हारे हैं। उन्होंने टेस्ट और टी-20 सीरीज में ही एक-एक बार टॉस जीता है।
कोहली का टॉस जीत का प्रतिशत भी अब 45 से कम हो गया है। हालांकि टॉस जीतना किस्मत पर निर्धारित होता है और इसमें खिलाड़ी के हाथ में कुछ नहीं होता है, लेकिन जिस तरह से विराट लगातार टॉस हार रहे हैं, उसने उन्हें भी चिंता में डाल दिया है। यही कारण है कि रविवार को टॉस हारने के बाद विराट ने मुस्कुराते हुए कहा कि मैं भी पहले गेंदबाजी करता लेकिन ऐसा लगता है कि टॉस पूरी तरह से मेरे नियंत्रण से बाहर है।'
Toss Update:
England have won the toss & elected to bowl against #TeamIndia in the third @Paytm #INDvENG ODI.विज्ञापन विज्ञापन
Follow the match 👉 https://t.co/wIhEfE5PDR pic.twitter.com/AxDtLzCB8T— BCCI (@BCCI) March 28, 2021
उधर कोहली के पिछले 12 मुकाबले में से 10 टॉस हारने पर कई क्रिकेटरों और फैंस ने भी विराट के मजे लिए हैं। इसमें भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मजेदार सुझाव दिया। अश्विन ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'कृपया सिक्का बदलें!'
Change the coin please! 😂😂 #matchrefree #javagalsrinath #toss #INDvsENG
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) March 28, 2021
वहीं सोशल मीडिया पर फैंस ने भी विराट को टॉस जीतने के लिए कई मजेदार सुझाव दिए हैं। एक यूजर ने तो विराट को अपने साथ किसी क्वॉइन टॉसर को ले जाने के लिए कहा।
I guess it's time now for Virat Kohli to bring in a specialist coin tosser 😂
— Anubhav Chatterjee (@anubhav__tweets) March 28, 2021
Something that @faf1307 did against ZIM after going 6 games without winning a toss.
Faf got @jpduminy21 to toss the coin for him and it worked as SA won the Toss & also won the match.#INDvENG | #toss pic.twitter.com/ZV4tfLyCVk