IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर में दर्शन करने पहुंचे वरुण-अक्षर और सुंदर, देखें तस्वीर
वाशिंगटन सुंदर ने बाद में कहा, 'दर्शन करके बहुत अच्छा लग रहा है।' पुलिस ने भुवनेश्वर और कटक के बीच खिलाड़ियों की आवाजाही के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ICT players in LORD JAGANNATH TEMPLE❤️
— AnishCSK💛 (@TheAnishh) February 8, 2025
The background music with the vibe!!!🥹🙏🏻 pic.twitter.com/t2Qhi8TAKs
Varun Chakravarti And Washington Sundar At Lord Shree Jagannath Temple, Puri, Odisha.
— Keshab Chandra (@Analyzer_Keshab) February 8, 2025
They've Gone To The Temple From Early Morning To Seek Blessing Of Prabhu Jagannath, One Of The Char Dhaam 🙏🙏#INDvsENG pic.twitter.com/ryeHR0j0OG
भारत और इंग्लैंड के बीच रविवार को कटक में होने वाले दूसरे वनडे मैच में पिछले लंबे समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे भारतीय कप्तान रोहित शर्मा की फॉर्म और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की फिटनेस पर सभी की निगाह टिकी रहेगी। भारत ने नागपुर में खेले गए पहले वनडे में चार विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैच की सीरीज में शुरुआती बढ़त हासिल की है और उसका लक्ष्य अपना विजय अभियान जारी रखकर सीरीज जीतना होगा।
कोहली दाएं घुटने में सूजन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे जिससे 19 फरवरी से शुरू होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उनकी फिटनेस को लेकर चिंताए व्यक्त की जा रही हैं। भारतीय उप कप्तान शुभमन गिल ने हालांकि स्पष्ट किया है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है और वह दूसरे वनडे में खेलेंगे। कोहली भी टीम के साथ कटक पहुंचे हैं और वह सहज नजर आ रहे थे।
यह भारत के लिए अच्छे संकेत हैं लेकिन इससे अंतिम एकादश का चयन करने के लिए टीम प्रबंधन को माथापच्ची करनी पड़ेगी। पिछले मैच में कोहली की जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था और उन्होंने 36 गेंद पर 59 रन बनाकर टीम में अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी।