फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs eng umesh yadav shares emotional story after not getting place in indian team

IND vs ENG: 'कहानियां खत्म नहीं होती', भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने से टूटा उमेश यादव का दिल, बयां किया दर्द

Mon, 12 Feb 2024 09:43 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 Feb 2024 09:43 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी इस सीरीज में मौके की उम्मीद लगाए बैठे उमेश यादव के हाथों एक बार फिर निराशा लगी। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश को घरेलू सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। 

विज्ञापन
Ind vs eng umesh yadav shares emotional story  after not getting  place in indian team
उमेश यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के बाकी बचे मुकाबलों के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी गई है। तीसरा मुकाबला 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा जबकि चौथा मैच रांची में होगा। वहीं, इस सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। इस सीरीज में तेज गेंदबाज उमेश यादव को मौका नहीं मिला है। उन्हें एक बार फिर नजरअंदाज कर दिया गया।
विज्ञापन


उमेश यादव को नहीं मिली टीम में जगह
इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली करारी शिकस्त के बाद टीम इंडिया ने विशाखापत्तनम में खेले गए मैच में जबरदस्त वापसी की। भारत ने दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड को 106 रनों के अंतर से हराकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी। अब दोनों टीमों की नजर तीसरे टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त बनाने पर होगी। इस बीच मौके की उम्मीद लगाए बैठे उमेश यादव के हाथों एक बार फिर निराशा लगी।
विज्ञापन


भारतीय टीम के तेज गेंदबाज उमेश को घरेलू सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्टोरी साझा की। इसमें उन्होंने लिखा, “किताबों पर धूल जमने से कहानियां खत्म नहीं होती।” खिलाड़ी के प्रशंसक उनकी इस पोस्ट को टीम में जगह न मिलने से जोड़कर देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गेंदबाज का करियर
बात करें उमेश यादव के करियर की तो उन्होंने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में गेंदबाजी की है। 57 टेस्ट मैचों में तेज गेंदबाज ने 170 विकेट चटकाए। वहीं, 75 वनडे मैचों में उन्होंने 106 विकेट अपने नाम किए हैं जबकि नौ टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में उमेश के नाम 12 विकेट दर्ज हैं। उन्हें आईपीएल में भी खेलते देखा जा चुका है। 141 मुकाबलों में यादव ने 136 विकेट लिए हैं।


अंतिम तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed