Hindi News
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG Test: Virat Kohli was seen motivating Team India in the practice session despite having Rohit Sharma Rahul Dravid, see VIDEO
{"_id":"62b2c3a7d9ba9d3d52406dec","slug":"ind-vs-eng-test-virat-kohli-was-seen-motivating-team-india-in-the-practice-session-despite-having-rohit-sharma-rahul-dravid-see-video","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कप्तानी गई, लेकिन अंदाज अब भी वही, प्रैक्टिस सेशन में टीम को प्रेरित करते दिखे विराट कोहली, देखें VIDEO","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कप्तानी गई, लेकिन अंदाज अब भी वही, प्रैक्टिस सेशन में टीम को प्रेरित करते दिखे विराट कोहली, देखें VIDEO
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीसेस्टर
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:10 PM IST
सार
बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं लीसेस्टरशायर फॉक्सेज ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमं विराट कोहली टीम को अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विराट कोहली प्रैक्टिस सेशन के दौरान
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए तैयारी शुरू कर दी है। यह मैच एक जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया लीसेस्टर में इसकी काउंटी टीम लीसेस्टरशायर के खिलाफ चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच भी खेलेगी। भारतीय खिलाड़ी इसके लिए जमकर पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने प्रैक्टिस सेशन की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इतना ही नहीं लीसेस्टरशायर फॉक्सेज ने भी एक वीडियो शेयर किया है, जिसमं विराट कोहली टीम को अपना अनुभव शेयर कर रहे हैं। प्रैक्टिस मैच अप्टनस्टील काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। विराट के पास इंग्लैंड में खेलने का काफी अनुभव है।
उन्होंने इसी साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे के बाद टेस्ट की कप्तानी से इस्तीफा दिया था, लेकिन कप्तानी का अंदाज वह अब तक नहीं भूल पाए हैं। यही वजह है कि कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के रहते विराट कोहली ने भारत के युवा खिलाड़ियों की हिम्मत बढ़ाई। लीसेस्टर ने वीडियो के कैप्शन में लिखा- गेम मोड एक्टिवेटेड। विराट कोहली ने तैयारियों से भरे दिन में टीम की हिम्मत बढ़ाई।
विज्ञापन
भारतीय टीम एक जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच खेलेगी। यह मैच पिछले साल हुई पांच मैचों की सीरीज का हिस्सा है। 2021 में चार ही टेस्ट मैच खेले गए थे। एक मैच कोरोना की वजह से नहीं हो सका था। टीम इंडिया फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है। इस टेस्ट को जीतकर भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी।
भारतीय टीम जब पिछली बार इंग्लैंड दौरे पर गई थी तो विराट कोहली टीम के कप्तान थे। ऐसे में रोहित और कोच द्रविड़ उस अनुभव का बेहतर इस्तेमाल करना चाहते हैं। इस वजह से कोहली को युवा खिलाड़ियों के हौसले को बढ़ाने के लिए कहा गया है। टेस्ट मैच के बाद टीम इंडिया तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।