फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel

IND vs ENG: पिछले दौरे पर शामिल ये पांच खिलाड़ी टीम इंडिया से हुए बाहर, कुलदीप-अक्षर की वापसी, ध्रुव नया चेहरा

Sat, 13 Jan 2024 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Jan 2024 10:46 AM IST
सार

केएल राहुल को इस सीरीज में विकेटकीपिंग के दायित्व से मुक्त किया जा सकता है। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए स्पिन पिचों को देखते हुए दो विशेषज्ञ विकेटकीपर चुने हैं। ईशान किशन का नाम इनमें नहीं है।

विज्ञापन
IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel
इंग्लैंड के खिलाफ दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इसकी शुरुआत 25 जनवरी से होने जा रही है। बीसीसीआई ने शुक्रवार को सीरीज के पहले दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया। चयनकर्ताओं ने इस सीरीज के लिए काफी चौंकाने वाले फैसले लिए हैं। जहां ईशान किशन की छुट्टी हो गई है, वहीं केएल राहुल को इस सीरीज में विकेटकीपिंग के दायित्व से मुक्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के लिए स्पिन पिचों को देखते हुए दो विशेषज्ञ विकेटकीपर चुने हैं। इतना ही नहीं पिछले यानी दक्षिण अफ्रीका के दौरे के लिए टीम इंडिया में शामिल पांच खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए क्या था टीम

IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel
प्रसिद्ध, शार्दुल और सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए जब भारतीय टीम का एलान हुआ था तो टेस्ट टीम में ऋतुराज गायकवाड़, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा और ईशान किशन शामिल थे। मोहम्मद शमी टीम में शामिल तो थे, लेकिन बीसीसीआई ने पहले ही साफ कर दिया था कि उनकी चोट की गंभीरता के आधार पर ही उनके खेलने पर फैसला किया जाएगा। शमी की चोट गंभीर थी और उन्होंने यहां से उड़ान ही नहीं भरी। इसके अलावा बाकी सभी खिलाड़ी वहां पहुंचे थे। ऋतुराज टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले चोटिल हो गए थे और उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया था। वहीं, शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर आवेश खान शामिल हुए थे। ईशान किशन ने टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले खुद का नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह केएस भरत को मौका दिया गया।

दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋतुराज गायकवाड़/अभिमन्यू ईश्वरन (रिप्लेसमेंट), ईशान किशन/केएस भारत (विकेटकीपर, रिप्लेसमेंट), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*/आवेश खान (रिप्लेसमेंट), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा।

प्रसिद्ध-शार्दुल को खराब प्रदर्शन की मिली सजा?

IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel
राहुल और ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
अब इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में से ईशान, प्रसिद्ध, ऋतुराज और शार्दुल को बाहर कर दिया गया है। ऋतुराज फिलहाल अनफिट हैं और रिहैब में हैं। वहीं, प्रसिद्ध और शार्दुल का प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका में कुछ खास नहीं रहा था और बताया जा रहा है कि इसी वजह से उन्हें बाहर किया गया। शार्दुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में खेले थे। बल्ले से उन्होंने 24 रन का योगदान दिया था और गेंदबाजी में 19 ओवर में 101 रन देकर सिर्फ एक विकेट लिया था। प्रसिद्ध को दोनों टेस्ट में मौका मिला था। सेंचुरियन टेस्ट में वह 20 ओवर में एक विकेट और केपटाउन में दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ एक विकेट ले पाए थे, वह भी उस विकेट पर जहां तेज गेंदबाज कहर बरपा रहे थे।
विज्ञापन

ईशान पर हुई कार्रवाई? ध्रुव जुरेल की एंट्री

BCCI include uncapped Dhruv Jurel in India's squad for the first two Tests  against England; no place for Ishan Kishan | Cricket Times

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ईशान पर अनुशासनात्मक कार्रवाई हुई है। दक्षिण अफ्रीका दौरे बीच में छोड़ने और फिर बिना इजाजत दुबई जाने और एक गेम शो में हिस्सा लेने की वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया है। हालांकि, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 की पूर्व संध्या पर इसका खंडन किया था और कहा था कि वह सीरीज के अनुपलब्ध थे और जब उपलब्ध होंगे तो उन पर विचार किया जाएगा। साथ ही वापसी के लिए उन्हें रणजी खेलने की सलाह दी थी। हालंकि, टीम में ध्रुव जुरेल जैसे युवा विकेटकीपर का आना इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि बीसीसीआई इस मामले को इतनी आसानी से सुलझा देने के मूड में नहीं है।

पुजारा और रहाणे का करियर खत्म?

IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए चुनी गई टीम में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को भी मौका नहीं दिया गया है, जो कि इस बात की ओर इशारा कर रहा है कि उनका करियर लगभग समाप्त हो चुका है। टेस्ट टीम में कुलदीप यादव और अक्षर पटेल की वापसी हुई है जो पिछले काफी समय से इस सेटअप से बाहर हैं। अक्षर ने पिछला टेस्ट मार्च 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, कुलदीप ने तो पिछला टेस्ट दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इन दोनों के अलावा रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा के रूप में दो और स्पिनर टीम में हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विकेटकीपिंग का जिम्मा संभालने वाले केएल राहुल को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। केएस भरत अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। वहीं, ध्रुव जुरेल इस टीम में विकेटकीपर के नए चेहरा हैं। जुरेल का पिछले कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन शानदार रहा है।

आवेश खान को फिर मौका

IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel
आवेश खान - फोटो : सोशल मीडिया
तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी एक बार फिर जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और मुकेश कुमार पर होगी। पिछली सीरीज में शमी का रिप्लेसमेंट बनने वाले आवेश जगह बनाने में कामयाब रहे। सिर्फ यही तीन तेज गेंदबाज टीम में हैं। बल्लेबाजी में ज्यादातर वही खिलाड़ी हैं जो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल थे। अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहे श्रेयस अय्यर की टीम में वापसी हुई है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 25 जनवरी से हैदराबाद में, दूसरा टेस्ट दो फरवरी से विशाखापत्तनम में, तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में, चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में और पांचवां टेस्ट सात मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

IND vs ENG Test Series 2024 India Squad against England Replaced Players List Dhurv Jurel
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), आवेश खान।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed