फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Test: Coach Rahul Dravid says We will review why batters are failing in 3rd innings of Test matches after Edgbaston Defeat

IND vs ENG: टीम इंडिया की हार पर बोले कोच द्रविड़- तीसरी और चौथी पारी में खिलाड़ियों के फेल होने का करेंगे रिव्यू

Tue, 05 Jul 2022 10:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 05 Jul 2022 10:47 PM IST
सार

टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में फिसड्डी रही थी और चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर 245 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने 378 रन के लक्ष्य को सिर्फ तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।

विज्ञापन
IND vs ENG Test: Coach Rahul Dravid says We will review why batters are failing in 3rd innings of Test matches after Edgbaston Defeat
कोच राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड ने भारत को एजबेस्टन टेस्ट में सात विकेट से हरा दिया है। इस हार के बाद भारतीय टीम की आलोचना भी हो रही है। दरअसल, भारतीय टीम ने पहली पारी में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी और 416 रन का स्कोर बनाया था। इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को पहली पारी में 284 रन पर समेट कर 132 रन की बढ़त भी हासिल की थी। 
विज्ञापन

टीम इंडिया अपनी दूसरी पारी में फिसड्डी रही थी और चौथे दिन बल्लेबाजी के लिए अनुकूल पिच पर 245 रन पर सिमट गई। इसके बाद इंग्लैंड ने 378 रन के लक्ष्य को सिर्फ तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। भारतीय टीम इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस साल इसी स्टाइल में हारी थी। तब भी दक्षिण अफ्रीका ने चौथी पारी में शानदार बल्लेबाजी कर जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG Test: Coach Rahul Dravid says We will review why batters are failing in 3rd innings of Test matches after Edgbaston Defeat
कोच राहुल द्रविड़ और जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
अब कोच राहुल द्रविड़ ने एजबेस्टन टेस्ट के बाद इस मसले पर रिव्यू करने का फैसला लिया है। इंग्लैंड से हार के बाद कोच द्रविड़ ने कहा- हम पिछले कुछ समय से इतना क्रिकेट खेल रहे हैं कि हमारे पास किसी चीज पर विचार करने का समय नहीं है। दो दिन बाद हम आपसे किसी अन्य चीजों पर बात करते हुए दिखेंगे। द्रविड़ ने यह बात इंग्लैंड से होने वाले टी-20 सीरीज को लेकर कही।
 
विज्ञापन

उन्होंने कहा- हम निश्चित तौर पर भारतीय टीम के इस प्रदर्शन पर नजर डालेंगे। हमारे लिए हर मैच एक सीख की तरह है। हम इससे कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करते हैं। हम रिव्यू करेंगे कि तीसरी पारी में हम क्यों अच्छी बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे हैं। इसके साथ ही इसका भी रिव्यू करेंगे कि चौथी पारी में हम 10 विकेट लेने में कामयाब क्यों नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed