फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 sunil gavaskar reaction on rishabh pant century goes viral saying superb see video

IND vs ENG: पंत की पारी देखकर बदले गावस्कर के सुर, कभी कहा था स्टुपिड..शतक के बाद बोले- सुपर्ब..सुपर्ब..सुपर्ब

Sat, 21 Jun 2025 10:28 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 21 Jun 2025 10:28 PM IST
सार

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़कर अपने हुनर का मुजायरा पेश किया। उपकप्तान ने 146 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। पंत ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीट विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 sunil gavaskar reaction on rishabh pant century goes viral saying superb see video
ऋषभ पंत-सुनील गावस्कर - फोटो : ANI

विस्तार

वक्त बदलते ही लोगों के सुर भी बदल जाते हैं....ऐसा ही कुछ शनिवार को ऋषभ पंत का शतक पूरा होने के बाद हुआ। जब कमेंट्री बॉक्स में बैठे सुनील गावस्कर विकेटकीपर बल्लेबाज का शतक पूरा होने के बाद सुपर्ब-सुपर्ब-सुपर्ब कहते सुनाई पड़े। कुछ ही महीने पहले जब भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर थी और स्कॉट बोलैंड के खिलाफ खराब शॉट खेलकर जब पंत ने विकेट गंवा दिया था तब गावस्कर ही थे जिन्होंने पंत को स्टुपिड-स्टुपिड-स्टुपिड कहकर लताड़ लगाई थी। अब सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पंत ने धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा
इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़कर अपने हुनर का मुजायरा पेश किया। उपकप्तान ने 146 गेंदों में अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। पंत ने अपने टेस्ट करियर का सातवां शतक पूरा किया और टेस्ट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीट विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने छह शतक लगाए थे। वहीं, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा तीन शतक लगाकर इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

पंत ने इस तरह मनाया जश्न
शतक पूरा करने के बाद पंत ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। उन्होंने अपने ग्लव्स और हेलमेट उतारा और समरसॉल्ट किया। उनका अंदाज देखकर कप्तान शुभमन गिल भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। अब सोशल मीडिया पर पंत के जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। मालूम हो कि, यह पहला मौका नहीं है जब पंत ने इस तरह जश्न मनाया है। इससे पहले उन्होंने आईपीएल में लखनऊ सुपर जाएंट्स के आखिरी लीग मैच में शतक लगाया था और तब भी इस तरह जश्न मनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed