फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs eng test 2025 england playing xi against india annouced check captain vice captains and players list

IND vs ENG: भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11 घोषित, क्रिस वोक्स की वापसी; कार्स भी शामिल

Wed, 18 Jun 2025 08:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 18 Jun 2025 08:10 PM IST
सार

भारत के खिलाफ 20 जून से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। बेन स्टोक्स के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम भारत को चुनौती देती नजर आएगी।

विज्ञापन
ind vs eng test 2025 england playing xi against india annouced check captain vice captains and players list
बेन स्टोक्स - फोटो : ANI

विस्तार

भारत के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले के लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी। बुधवार को ईसीबी ने बताया कि बेन स्टोक्स के नेतृत्व में भारत के खिलाफ हेडिंग्ले में खेलने के लिए तैयार है। इसमें क्रिस वोक्स की वापसी हुई है, जिन्हें आखिरी बार दिसंबर में खेलते देखा गया था। वहीं, ब्रायडन कार्स पहली बार घरेलू धरती पर खेलते नजर आएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

नए WTC चक्र की शुरुआत करेगी इंग्लैंड की टीम
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून से यानी शुक्रवार से खेला जाएगा। इसी के साथ इंग्लैंड की टीम नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की शुरुआत करेगी। हेडिंग्ले में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए ईसीबी ने प्लेइंग 11 का एलान कर दिया है। इस टीम में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का मिश्रण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्चर और वुड की खलेगी कमी 
इंग्लैंड हाल के दिनों में अपने सबसे कम अनुभवी गेंदबाजी आक्रमण के साथ पहले मैच में उतरेगा जिसमें जेम्स एंडरसन संन्यास ले चुके हैं जबकि जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड की जोड़ी चोटिल है जिससे ब्रायडन कार्स और क्रिस वोक्स जैसे गेंदबाजों को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन

हम चुनौती पेश करेंगे- कार्स
कार्स का मानना है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों की गैरमौजूदगी में भारतीय खिलाड़ियों पर दबाव बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा- जाहिर है आप जानते हैं कि कोहली और रोहित की अनुपस्थिति उनके बल्लेबाजी क्रम के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वे कई वर्षों से अनुभवी खिलाड़ी हैं और आप जानते हैं कि विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। लेकिन भारतीय क्रिकेट में जो गहराई है और जिस तरह के खिलाड़ी आ रहे हैं, आप जानते हैं कि इसमें कोई संदेह नहीं कि वे एक बहुत मजबूत एकादश बनाएंगे और हम जो भी चुनौती पेश करेंगे उसके लिए तैयार रहेंगे।

द्रविड़ की कप्तानी में मिली थी जीत 
भारत ने आखिरी बार 2007 में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में इंग्लैंड के खिलाफ उसके घर में टेस्ट सीरीज जीती थी। उस वक्त तीन मैचों की सीरीज में भारत 1-0 से जीत दर्ज करने में सफल रहा था। 2007 के बाद से भारतीय टीम चार बार इंग्लैंड दौरे पर गई, लेकिन जीत का स्वाद नहीं चख सकी। 2011 में वनडे विश्व कप जीतने के बाद भारत ने इंग्लैंड का दौरा किया। उस वक्त टीम महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में खेलने गई, लेकिन चार मैचों की टेस्ट सीरीज में एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी और मेजबान टीम ने भारत को 4-0 के अंतर से हराया। 

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। 

पहले टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11:  जैक क्रॉउली, बेन डकेट, ⁠ओली पोप, जो रूट, ⁠हैरी ब्रूक, ⁠बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, ⁠ब्राइडन कार्स, जोश टंग, शोएब बशीर।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed