{"_id":"65dece0944f936def906dc7f","slug":"ind-vs-eng-test-2024-jonny-bairstow-vs-india-test-stats-in-last-8-innings-know-records-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: भारत के खिलाफ नहीं चला जॉनी बेयरस्टो का बल्ला, आठ पारियों में नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: भारत के खिलाफ नहीं चला जॉनी बेयरस्टो का बल्ला, आठ पारियों में नहीं लगा पाए एक भी अर्धशतक
Wed, 28 Feb 2024 11:39 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:39 AM IST
सार
इंग्लैंड के लिए 99 टेस्ट मैच खेल चुके बेयरस्टो भारतीय सरजमीं पर फ्लॉप साबित हुए। भारतीय गेंदबाजों के आगे बल्ले से आग उगलना तो दूर, वह विकेट पर भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। पिछली आठ पारियों में वह 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं।
विज्ञापन
जॉनी बेयरस्टो
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में जॉनी बेयरस्टो कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। अब तक खेले गए चार टेस्ट मैचों में उन्होंने एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेली है। इसके अलावा वह एक बार शून्य पर आउट हुए। कुलदीप यादव ने उन्हें तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में अपना शिकार बनाया।
इंग्लैंड के लिए 99 टेस्ट मैच खेल चुके बेयरस्टो भारतीय सरजमीं पर फ्लॉप साबित हुए। भारतीय गेंदबाजों के आगे बल्ले से आग उगलना तो दूर, वह विकेट पर भी ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। पिछली आठ पारियों में वह 40 रन का आंकड़ा भी नहीं छू पाए हैं। भारत के खिलाफ बेयरस्टो का यह अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है।
संघर्ष करते दिखे बेयरस्टो
इंग्लैंड ने पहले मुकाबले में भारत को 28 रन से मात दी थी। इस दौरान बेन स्टोक्स ने पहली पारी में 70 और ओली पोप ने दूसरी पारी में 196 रन बनाए। हैदराबाद टेस्ट में बेयरस्टो ने 37 और 10 रन बनाए। दूसरे मुकाबले में भी बेयरस्टो को संघर्ष करते देखा गया। भारत के खिलाफ पहली पारी में वह 39 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। दूसरी पारी में वह सिर्फ 26 रन बना सके। इस मुकाबले में जसप्रीत बुमराह ने इंग्लिश बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
शून्य पर लौटे पवेलियन
तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 434 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। भारत की इस ऐतिहासिक जीत में यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अहम योगदान दिया। युवा बल्लेबाज ने दूसरी पारी में दोहरा शतक लगाया तो वहीं, जडेजा ने कुल सात विकेट चटकाए। भारतीय गेंदबाज ने बेयरस्टो को एक बार फिर अपना शिकार बनाया। वह तीन गेंदों में चार रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले हैदराबाद टेस्ट में जडेजा ने इंग्लिश बल्लेबाज को आउट किया था। वहीं, दूसरी पारी में कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से बेयरस्टो को परेशान किया और उन्हें बिना खाता खोले डगआउट भेज दिया।
चौथे टेस्ट में जडेजा ने फिर बनाया बेयरस्टो को निशाना
चौथे टेस्ट मैच में भारत ने इंग्लैंड को पांच विकेट से हराकर सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना ली। इस मुकाबले में जो रुट ने भारत के खिलाफ शतक जड़ा। वहीं, बेयरस्टो इस मुकाबले में भी फेल साबित हुए। अश्विन ने उन्हें पहली पारी में अपना शिकार बनाया। वहीं, दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने एक बार फिर इंग्लिश बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया। इस दौरान बेयरस्टो ने 35 गेंदों में 38 रन और 42 गेंदों में 30 रन बनाए। भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज का अंतिम मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। उम्मीद है कि इस मैच में जॉनी बेयरस्टो दमदार प्रदर्शन करते नजर आएंगे।