फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Tendulkar-Anderson Trophy unveiled series-winning captain will get Pataudi Medal Photos

IND vs ENG: तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी का हुआ अनावरण, सीरीज जीतने वाले कप्तान को मिलेगा पटौदी मेडल; तस्वीरें

Thu, 19 Jun 2025 05:38 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 19 Jun 2025 05:38 PM IST
सार

इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के अनावरण की घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि पटौदी की विरासत को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। इस सीरीज को जीतने वाली टीम के कप्तान को पटौदी मेडल सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
IND vs ENG: Tendulkar-Anderson Trophy unveiled series-winning captain will get Pataudi Medal Photos
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी - फोटो : PTI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के लिए खेली जाएगी। इससे पहले इस सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। गुरुवार को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के अनावरण की घोषणा की। बोर्ड ने बताया कि पटौदी की विरासत को कोई हानि नहीं पहुंचेगी। इस सीरीज को जीतने वाली टीम के कप्तान को पटौदी मेडल सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

IND vs ENG: Tendulkar-Anderson Trophy unveiled series-winning captain will get Pataudi Medal Photos
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी - फोटो : ECB-X
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी के नाम से जानी जाएगी भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज का नाम तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी रखा जाएगा। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली यह सीरीज पदौटी ट्रॉफी के नाम से जानी जाती थी। इंग्लैंड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को पटौदी ट्रॉफी के लिए खेला जाता था। इसका नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी और उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी के नाम पर रखा गया था। मार्च में ईसीबी ने पटौदी परिवार को लिखा था कि वे ट्रॉफी को रिटायर करना चाहते हैं। हालांकि, अब इसका नाम बदलकर तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG: Tendulkar-Anderson Trophy unveiled series-winning captain will get Pataudi Medal Photos
तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी - फोटो : ECB-X
एंडरसन-सचिन ने जताई खुशी
इस मौके पर जेम्स एंडरसन ने कहा- मेरे और मेरे परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि इस प्रतिष्ठित सीरीज का नाम सचिन और मेरे नाम पर रखा गया है। हमारे दोनों देशों के बीच प्रतिद्वंद्विता हमेशा से ही कुछ खास रही है, जो इतिहास, तीव्रता और अविस्मरणीय क्षणों से भरपूर है। वहीं, सचिन तेंदुलकर ने कहा- मेरे लिए टेस्ट क्रिकेट जीवन का प्रतीक है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं और अगर चीजें गलत हो जाती हैं तो यह आपको फिर से संगठित होने, सोचने, भूलने और वापसी करने के लिए एक और दिन देता है। यह खेल का सर्वोच्च रूप है जो आपको सभी बाधाओं के बावजूद धीरज, अनुशासन और अनुकूलनशीलता सिखाता है। मैं अपनी नींव टेस्ट क्रिकेट से रखता हूं, क्योंकि इसने मुझे निराशाओं से जीत तक, आकांक्षाओं से पूर्णता तक बढ़ते देखा है।
विज्ञापन

IND vs ENG: Tendulkar-Anderson Trophy unveiled series-winning captain will get Pataudi Medal Photos
शुभमन गिल, गंभीर और बुमराह - फोटो : ANI
भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
भारतीय टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड दौरे पर है। इस सीरीज का पहला टेस्ट 20 जून से लीड्स में खेला जाएगा। वहीं, दूसरा टेस्ट दो जुलाई से बर्मिंघम में खेला जाएगा। तीसरा टेस्ट 10 जुलाई से लॉर्ड्स में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में 23 जुलाई से खेला जाएगा। पांचवां टेस्ट 31 जुलाई से लंदन के ओवल में खेला जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed