फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20 Series 2022 Results Know Team India Game Plan for T20 World Cup 2022

IND vs ENG: टी20 सीरीज से भारत को क्या मिला? मध्यक्रम में सूर्यकुमार की जगह पक्की, रोहित-विराट ने बढ़ाई चिंता

Mon, 11 Jul 2022 04:41 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 04:41 PM IST
सार

टी20 विश्व कप के लिहाज से इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज भारत के लिए बेहद अहम थी और टीम इंडिया ने इस दौरान कई सवालों के जवाब हासिल किए हैं। हालांकि, विराट कोहली और रोहित शर्मा ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। 
 

विज्ञापन
IND vs ENG T20 Series 2022 Results Know Team India Game Plan for T20 World Cup 2022
इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भारतीय गेंदबाज सुपरहिट रहे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी20 मैच की सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की है। शुरुआती दो मैच जीतने के बाद तीसरे मैच में कप्तान रोहित ने टीम में चार बदलाव किए थे और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया था। हार्दिक के बाहर जाने से टीम का संतुलन भी बिगड़ा था और भारतीय टीम कमजोर हुई थी। हार का खतरा बना हुआ था और हुआ भी वैसा ही। भारत को 17 रन से हार का सामना करना पड़ा और टीम इंडिया क्लीन स्वीप का मौका चूक गई। इसके बावजूद इस सीरीज में भारत की कई समस्याएं हल हुई हैं। हालांकि, विराट और रोहित ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। 
विज्ञापन


यहां हम बता रहे हैं कि टी20 विश्व कप के लिहाज से भारतीय टीम कितनी तैयार हुई है और अभी किन चीजों पर काम करना बाकी है। किन जगहों पर खिलाड़ियों को बदला जा सकता है। 
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Series 2022 Results Know Team India Game Plan for T20 World Cup 2022
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
मध्यक्रम में सूर्यकुमार की जगह पक्की
तीसरे टी20 मैच में सूर्यकुमार यादव ने 117 रन की बेहतरीन पारी खेली और यह साबित कर दिया कि वो मौजूदा समय में टी20 क्रिकेट के सबसे काबिल बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए और भारत के लिए टी20 क्रिकेट में शतक लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बने। अब मध्यक्रम में सूर्यकुमार की जगह पक्की हो चुकी है। उनकी शानदार फॉर्म भारत के लिए सुखद है। सूर्यकुमार ने इस सीरीज में भारत की मध्यक्रम की चिंता खत्म कर दी है। 

विश्व कप के लिए तैयार हैं गेंदबाज
इस सीरीज में भारत की गेंदबाजी सबसे सकारात्मक पहलू रही है। भुवनेश्वर कुमार ने आयरलैंड के बाद इंग्लैंड में भी अच्छा प्रदर्शन किया और अब टीम में उनकी जगह पक्की हो चुकी है। भुवनेश्वर नई गेंद के साथ पावरप्ले में विकेट ले रहे हैं और पुरानी गेंद के साथ भी कंजूसी से गेंदबाजी कर रहे हैं। जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में सिर्फ एक मैच खेले, लेकिन उनकी फॉर्म और क्षमता पर किसी को संदेह था ही नहीं। एक मैच में उन्होंने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि उनकी शानदार लय बरकरार है। 

Image

आईपीएल 2022 के बाद से चहल शानदार फॉर्म में हैं और इंग्लैंड की पिच में भी उनकी फिरकी का जादू चल रहा है। इस सीरीज में उन्होंने बीच के ओवरों में विकेट चटकाए और इंग्लैंड को बड़ी साझेदारियां नहीं करने दी। हर्षल पटेल ने भी तीसरे गेंदबाज की भूमिका बखूबी निभाई और दिखाया की उनकी धीमी गेंदें सिर्फ भारत नहीं इंग्लैंड की पिच में भी असरदार हैं। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी अपनी गेंदबाजी से कमाल किया और एक मैच में चार विकेट झटके। जरूरत पड़ने पर उन्होंने पूरे चार ओवर गेंदबाजी की। कुल मिलाकर भारत की गेंदबाजी इस सीरीज में पूरी तरह से परिपक्व नजर आई। 

IND vs ENG T20 Series 2022 Results Know Team India Game Plan for T20 World Cup 2022
हार्दिक ने अब तक चार विकेट झटके - फोटो : सोशल मीडिया
ऑलराउंडर हार्दिक ने बनाया संतुलन
आईपीएल 2022 में वापसी करने के बाद हार्दिक पांड्या शानदार लय में दिख रहे हैं। गुजरात को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया फिर आयरलैंड में कप्तानी करते हुए कमाल किया और अब इंग्लैंड के खिलाफ पहले ही मैच में अर्धशतक लगाया और चार विकेट भी निकाले। इस मैच में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी थे। उनकी शानदार फॉर्म के चलते भारतीय टीम का संतुलन बेहतरीन हो गया है। 
विज्ञापन

IND vs ENG T20 Series 2022 Results Know Team India Game Plan for T20 World Cup 2022
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : BCCI
रोहित और विराट ने बढ़ाई चिंता
भारत के सीरीज जीतने के बावजूद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने फैंस की चिंता बढ़ा दी है। इस सीरीज में रोहित ने बताया कि वो अब निडर होकर खेलना चाहते हैं और पूरी टीम इसी अंदाज में खेलेगी। पहले और दूसरे मैच में यह अंदाज काम भी आया। पावरप्ले में भारत ने दो बार 60 से ज्यादा का स्कोर बनाया। विकेट गिरे, लेकिन कोई रुका नहीं। नए बल्लेबाज बड़े शॉट खेलते रहे और अंत में भारत बड़े स्कोर तक पहुंच गया। हालांकि, तीसरे मैच में यह पैंतरा काम नहीं आया। अकेले सुर्यकुमार ने लड़ाई की और अंत में उनके पास भी कोई साथी नहीं था। 

भारत के युवा बल्लेबाज आईपीएल खेलते हुए बड़े हुए हैं और उन्हें बड़े शॉट लगाना पसंद है। ऐसे में उनके लिए निडर होकर लगातार बड़े शॉट खेलने का तरीका काम कर सकता है, लेकिन रोहित और विराट युवा नहीं हैं। ये दोनों कई सालों से भारत के लिए खेल रहे हैं और लगातार अच्छे स्ट्राइक रेट के साथ बड़ी पारियां खेली हैं। दोनों पारी बुनने में माहिर हैं और लगातार बड़े शॉट खेलने की बजाय एक या दो बाउंड्री लगाकर रन भागने में यकीन करते हैं। इसी तरीके विराट और रोहित ने विश्व क्रिकेट में अपना नाम बनाया है। ये दोनों खिलाड़ी भी अब हर गेंद में बड़ा शॉट खेलने के बारे में सोच रहे हैं और इसी वजह से विराट तीसरे टी20 में आउट हुए। 

विराट और रोहित ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी करके टी20 में तीन हजार के करीब रन बनाए हैं। उन्हें वह तरीका बदलने की जरूरत नहीं है। उनकी फॉर्म फैंस के लिए चिंता का विषय है ही और बल्लेबाजी के नए अंदाज ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है। दोनों बल्लेबाजों ने टी20 में लंबे समय से मैच जिताऊ पारी नहीं खेली है। इस बीच कपिलदेव जैसे दिग्गजों ने विराट की जगह युवा खिलाड़ियों को मौका देने की बात कही है। उनकी जगह श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन और दूपक हुड्डा को मौका दिए जाने की बातें हो रही हैं। हालांकि, कप्तान रोहित विराट को हटाने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। 

IND vs ENG T20 Series 2022 Results Know Team India Game Plan for T20 World Cup 2022
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
कार्तिक नहीं खत्म कर पा रहे मैच
आईपीएल 2022 में शानदार बल्लेबाजी के बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले दिनेश कार्तिक अब मैच नहीं खत्म कर पा रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में अच्छी पारी खेलने के बाद कार्तिक ने कुछ खास नहीं किया है। उन्हें एक फिनिशर के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है और जल्दी विकेट गिरने पर जडेजा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी उनसे पहले बल्लेबाजी के लिए आ रहे हैं, लेकिन कार्तिक अंत के ओवरों में बड़े शॉट नहीं खेल पा रहे। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में उन्होंने 11, 12 और छह का स्कोर बनाया। केएल राहुल के टीम में वापस आने पर पंत मध्यक्रम में खेल सकते हैं। ऐसे में कार्तिक का फॉर्म खराब रहने पर उन्हें टीम से बाहर किया जा सकता है। हालांकि, पंत ने भी अब तक टी20 में भारत के लिए कोई ऐसी पारी नहीं खेली है, जिसके आधार पर उन्हें कार्तिक पर वरीयता दी जाए, लेकिन टेस्ट का प्रदर्शन और उम्र उनके साथ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed