फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG T20: 'His mature and smart innings made difference', Brydon Carse told England lost to Tilak Varma

IND vs ENG: 'उनकी परिपक्वता और सूझबूझ ने अंतर पैदा किया', कार्स ने बताया किस भारतीय खिलाड़ी से हारा इंग्लैंड

Sun, 26 Jan 2025 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 26 Jan 2025 01:24 PM IST
सार

कार्स ने कहा, 'अभी तीन मैच बचे हुए हैं और अब गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। हमें तीनों मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी और इसलिए अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है।'

विज्ञापन
IND vs ENG T20: 'His mature and smart innings made difference', Brydon Carse told England lost to Tilak Varma
तिलक वर्मा और ब्राइडन कार्स - फोटो : PTI

विस्तार

इंग्लैंड के ऑलराउंडर ब्राइडन कार्स ने भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज तिलक वर्मा की दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में खेली गई नाबाद 72 रन की पारी को परिपक्व और सूझबूझ भरा करार देते हुए कहा कि इस पारी ने दोनों टीमों के बीच अंतर पैदा किया। तिलक के अर्धशतक की मदद से भारत ने शनिवार को चेपॉक में 166 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कुछ विषम पलों से गुजरते हुए दो विकेट से रोमांचक जीत हासिल की और इस तरह से पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन

'तिलक वर्मा को जाता है पूरा श्रेय'
कार्स ने मैच के बाद कहा, 'मुझे लगता है कि हमने अच्छा स्कोर बनाया था। हमने उनकी पारी के दौरान निरंतर अंतराल में विकेट लिए थे, लेकिन पूरा श्रेय तिलक को जाता है। उन्होंने बेहद परिपक्व और स्मार्ट पारी खेली और आखिर में अंतर पैदा करने में सफल रहे।' कार्स ने अपने ऑलराउंड खेल का शानदार नमूना पेश किया तथा तीन विकेट लेने के अलावा 17 गेंद पर 31 रन भी बनाए। उन्होंने अपने साथी तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर का बचाव किया, भले ही उन्होंने चार ओवर में 60 रन दिए। तिलक ने आर्चर पर चार छक्के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs ENG T20: 'His mature and smart innings made difference', Brydon Carse told England lost to Tilak Varma
तिलक और आर्चर - फोटो : Twitter
'आर्चर को नहीं मिला भाग्य का साथ'
कार्स ने कहा, 'जोफ्रा ने पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। मुझे लगता है कि उन्होंने दूसरे टी20 में भी अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया। मुझे सटीक संख्या पता नहीं लेकिन विकेटकीपर के सिर के ऊपर से काफी शॉट लगाए गए।'
विज्ञापन

'हम आक्रामक रुख अपनाते रहेंगे'
इंग्लैंड की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में आक्रामकता अभी तक कामयाब नहीं रही है, लेकिन कार्स ने कहा कि उनकी टीम अपनी रणनीति पर अडिग रहेगी। उन्होंने कहा, 'चाहे बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी हम पावरप्ले में हावी होने की कोशिश जारी रखेंगे। सुधार की संभावना हमेशा बनी रहती है, लेकिन मुझे लगता है कि हम आक्रामक रुख अपनाते रहेंगे।'

'गलती की गुंजाइश नहीं बची'
कार्स ने कहा, 'अभी तीन मैच बचे हुए हैं और अब गलती के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है। हमें तीनों मैच में जीत दर्ज करनी ही होगी और इसलिए अब प्रत्येक मैच बेहद महत्वपूर्ण बन गया है। निश्चित तौर पर खिलाड़ी कुछ निराश है लेकिन हमारा आज का प्रदर्शन पहले मैच की तुलना में अच्छा रहा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed