फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG siraj sent ollie pope to pavilion with dangerous bouncer michael Vaughan tweeted

IND vs ENG: ओली पोप को खतरनाक बाउंसर्स के जाल में फंसाकर सिराज ने भेजा पवेलियन, वॉन ने खोया आपा, कही ये बात

Fri, 16 Feb 2024 10:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 16 Feb 2024 10:46 PM IST
सार

30वें ओवर की आखिरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। डीआरएस की मदद से आए इस फैसले पर पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज माइकल वॉन ने आपत्ति जताई।

विज्ञापन
IND vs ENG siraj sent ollie pope to pavilion with dangerous bouncer michael Vaughan tweeted
सिराज-पोप - फोटो : BCCI and ESPN

विस्तार

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज ओली पोप के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज काल साबित हुए। उन्होंने बल्लेबाज को खतरनाक बाउंसर्स के जाल में फंसाकर आउट कर दिया। सिराज के इस कारनामे पर इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइकल वॉन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने थर्ड अंपायर द्वारा दिए गए फैसले पर आपत्ति जताई।
विज्ञापन

 
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का दूसरा दिन रोमांचक रहा। भारत ने पहली पारी में 445 रन बनाए। वहीं, इंग्लैंड ने स्टंप्स तक दो विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। इंग्लिश टीम को पहला झटका रविचंद्रन अश्विन ने दिया। उन्होंने जैक क्रॉली को आउट किया और अपने करियर के 500 टेस्ट विकेट पूरे किए।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाउंसर्स के जाल में फंसे पोप
इसके बाद सिराज ने मोर्चा संभाला। कप्तान ने उन्हें 30वां ओवर फेंकने की जिम्मेदारी सौंपी। तेज गेंदबाज ने पहली ही गेंद बाउंसर डाल कर इंग्लिश बल्लेबाज पर दबाव बनाना शुरु कर दिया। लगातार पांच गेंदें बाउंसर फेंकने के बाद सिराज ने पोप को चकमा देते हुए फुलर गेंद फेंकी। ये गेंद पिच पर टप्पा खाकर सीधे पोप के पैड पर लगी। सिराज ने एलबीडब्ल्यू की अपील की जिसमें विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उनका साथ दिया लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दे दिया।
 

वॉन ने जताई थर्ड अंपायर के फैसले पर हैरानी
सिराज से सलाह के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने डीआरएस की मांग की। इसमें देखा गया कि गेंद सीधा लेग स्टंप पर लग रही थी जिसके बाद पोप को आउट करार दिया गया। सिराज की खतरनाक गेंदबाजी देखकर हर कोई हैरान रह गया। इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी माइकल वॉन ने ट्वीट किया कि ‘वह काफी ऊंचा था’। दरअसल, पूर्व बल्लेबाज को लगता है कि गेंद लेग स्टंप के ऊपर से निकल रही थी। इसके बावजूद थर्ड अंपायर ने पोप को आउट दे दिया। इंग्लिश बल्लेबाज 55 गेंदों में 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed