फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Shahid Afridi praised Team India, Shoaib Akhtar slammed England and Bazball Cricket WC 2023

IND vs ENG: शाहिद अफरीदी ने भारत की तारीफों के बांधे पुल, शोएब अख्तर ने इंग्लैंड और 'बैजबॉल क्रिकेट' को लताड़ा

Mon, 30 Oct 2023 12:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 30 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम और उसके खिलाड़ियों की सराहना की है। वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्स्प्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने इंग्लिश टीम को निशाने पर लिया।

विज्ञापन
IND vs ENG: Shahid Afridi praised Team India, Shoaib Akhtar slammed England and Bazball Cricket WC 2023
शोएब अख्तर और शाहिद अफरीदी ने टीम इंडिया की तारीफ की है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने रविवार को लखनऊ के इकाना में कम स्कोर वाले मैच में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर विश्व कप में अजेय रहने का गौरव हासिल किया। इस जीत के साथ, रोहित शर्मा और कंपनी अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। उनके पास 12 अंक हैं और +1.405 का नेट रन रेट है। इकाना क्रिकेट स्टेडियम में जीत के लिए 230 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर 129 रन पर ढेर हो गई और उसे छह मैचों में पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। भारत ने अब तक छह मैच जीते हैं और उसका सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन

अफरीदी ने कही यह बात

भारत की जीत पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम और उसके खिलाड़ियों की सराहना की है। उन्होंने कहा, 'भारतीय टीम मजबूत दिख रही है और जब चीजें चरमराती हैं तब भी वे जानते हैं कि अपने मजबूत पक्षों पर कैसे ध्यान देना है। सबसे बड़े स्तर पर छह में से छह मैच जीतना घरेलू परिस्थितियों से ऊपर और परे है। यह शारीरिक मेहनत और मानसिक मजबूती का प्रमाण है। भारत इन्हीं कारणों से पसंदीदा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अख्तर ने इंग्लैंड पर साधा निशाना

IND vs ENG: Shahid Afridi praised Team India, Shoaib Akhtar slammed England and Bazball Cricket WC 2023
शोएब अख्तर ने इंग्लैंड की हार पर बयान दिया - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और 'रावलपिंडी एक्स्प्रेस' के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने भी टीम इंडिया की तारीफ की है। साथ ही उन्होंने इंग्लैंड की टीम और बैजबॉल क्रिकेट पर निशाना साधा है। उन्होंने इंग्लैंड के दृष्टिकोण की आलोचना करते हुए कहा कि वे टी20 क्रिकेट स्टाइल को वनडे फॉर्मेट में शामिल करने की कोशिश कर रहे थे, जो कि एक गंभीर गलती थी।
विज्ञापन

इंग्लैंड के बाहर होने पर दुखी हैं अख्तर

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, 'भारत ने इंग्लैंड को बहुत बुरी तरह हराया है। इंग्लैंड बुरी तरह हार गया क्योंकि वे ऐसा क्रिकेट खेल रहे हैं जहां वे टी20 क्रिकेट को वनडे में ला रहे हैं। इस बारे में कोई योजना नहीं है कि कौन पारी को आगे बढ़ाएगा, कौन स्ट्राइक रोटेट करेगा, कौन सिंगल लेगा या कौन रन बनाएगा।' अख्तर ने विश्व कप से इंग्लैंड के बाहर होने पर भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, 'मैं इंग्लैंड को विश्व कप से बाहर होते देखकर बहुत दुखी हूं। टेस्ट मैचों में बैजबॉल ठीक है, लेकिन आपको वनडे की तरह वनडे खेलना होता है।

बैजबॉल क्या है?

IND vs ENG: Shahid Afridi praised Team India, Shoaib Akhtar slammed England and Bazball Cricket WC 2023
विश्व कप में इंग्लैंड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है - फोटो : सोशल मीडिया
बैजबॉल क्रिकेट इंग्लैंड के टेस्ट कोच ब्रैंडन मैकुलम के नाम पर है। मैकुलम जबसे इंग्लिश टीम के टेस्ट कोच बने हैं, उन्होंने इस टीम में एक नई ऊर्जा भरी थी और इससे टीम टेस्ट में चौथी पारी में कोई भी बड़ा स्कोर हासिल करने में कामयाब हो रही थी। उन्होंने यही स्टाइल अपनाते हुए विश्व कप से पहले वनडे में भी बड़े-बड़े स्कोर बनाए, लेकिन इस टूर्नामेंट में उनका यह स्टाइल काम नहीं आ सका। भारत अब गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में श्रीलंका से भिड़ेगा। अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर चल रही इंग्लैंड की टीम शनिवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed