{"_id":"64cccea04fbaef28190ea589","slug":"ind-vs-eng-series-england-suffered-a-big-blow-six-months-before-moeen-ali-will-not-tour-india-next-year-2023-08-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG Series: इंग्लैंड को छह महीने पहले लगा बड़ा झटका, अगले साल भारत दौरे पर नहीं आएगा यह धुरंधर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG Series: इंग्लैंड को छह महीने पहले लगा बड़ा झटका, अगले साल भारत दौरे पर नहीं आएगा यह धुरंधर
Fri, 04 Aug 2023 03:44 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Aug 2023 03:44 PM IST
सार
मोईन अली ने एशेज में चार मैचों में 25.71 की औसत से 180 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा नौ विकेट भी लिए थे।
विज्ञापन
इंग्लैंड की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें एशेज टेस्ट को पारंपरिक प्रारूप में अपना आखिरी मैच बताते हुए इंग्लैंड के हरफनमौला मोईन अली ने कहा कि वह अगले साल टेस्ट शृंखला के लिए भारत नहीं जाएंगे। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट शृंखला अगले साल जनवरी और मार्च में खेली जाएगी।
विज्ञापन
मोईन ने ‘द गार्डियन’ से कहा, मैं भारत नहीं जाऊंगा। टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ है और इस तरह से उसे अलविदा कहने का सही समय है। काश समय को पलट पाता। मोईन ने इंग्लैंड के लिए 68 टेस्ट में 3094 रन बनाए और 204 विकेट लिए हैं। उन्होंने कहा, मेरे टेस्ट करियर में कई उतार चढ़ाव आए। उसे बदला नहीं जा सकता। इंग्लैंड टीम में वापसी का प्रस्ताव स्वीकार नहीं करता तो हमेशा खेद रहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
36 वर्ष के मोईन ने कहा- मैंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कभी अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। मेरे पास खोने के लिए कुछ नहीं था। मोईन अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलते रहेंगे जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन किया है। वह पीएसएल और द हंड्रेड भी खेलते हैं।
मोईन अली ने एशेज में चार मैचों में 25.71 की औसत से 180 रन बनाए थे। इसमें एक अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा नौ विकेट भी लिए थे। मोईन ने एशेज के लिए टेस्ट से संन्यास से वापसी की थी। अब उन्होंने फिर से टेस्ट से संन्यास का फैसला लिया है। भारत का इंग्लैंड दौरा 25 जनवरी से शुरू होगा। इस दौरान दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।