फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Semi Final Stats in T20 World Cup India vs England Win Loss Knockout Matches Records

T20 WC: सेमीफाइनल में चेज करते हुए इंग्लैंड की पहली हार, धोनी के बाद रोहित की कप्तानी में फाइनल में टीम इंडिया

Fri, 28 Jun 2024 02:16 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 28 Jun 2024 02:16 AM IST
सार

भारतीय टीम का यह टी20 विश्व कप में पांचवां सेमीफाइनल रहा। सेमीफाइनल में भारत ने पांच में तीन बार जीत हासिल की है और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
IND vs ENG Semi Final Stats in T20 World Cup India vs England Win Loss Knockout Matches Records
टॉस के दौरान रोहित और बटलर - फोटो : ICC

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप 2024 का सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। यह मैच गयाना में खेला गया। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। 2022 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी टॉस कुछ इसी तरह का रहा था और बटलर ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। हालांकि, नतीजा उस जैसा नहीं हो सका और टीम इंडिया ने 2022 के टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला चुकता किया। भारत ने इस सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 68 रन से हरा दिया। साथ ही डिफेंडिंग चैंपियन को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब भारत का सामना शनिवार को खिताबी मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से होगा।
विज्ञापन

भारत का टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड
भारतीय टीम का यह टी20 विश्व कप में पांचवां सेमीफाइनल रहा। इससे पहले चार सेमीफाइनल में से टीम इंडिया ने दो जीते थे और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2016 में वेस्टइंडीज के खिलाफ और 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पिछले दो टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। इन दोनों सेमीफाइनल मुकाबलों में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की थी। हालांकि, 2016 में विंडीज और 2022 में इंग्लैंड ने इसे आसानी से चेज कर लिया था। इसके अलावा 2007 और 2014 में भारतीय टीम सेमीफाइनल मैच जीतने में कामयाब रही थी।

2007 में भारत ने टॉस जीता था और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी, जबकि 2014 में भारत ने टॉस गंवाया था और टीम इंडिया ने बाद में बल्लेबाजी की थी। अब भारत ने टी20 विश्व कप 2024 में भी पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल की है। भारत ने 2021 से लेकर 2023 तक आईसीसी टूर्नामेंट में पांच मैच गंवाए थे और सभी में पहले बल्लेबाजी की थी। इनमें 2021 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच, 2021 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल, 2023 विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल और 2023 वनडे विश्व कप फाइनल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड का टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में रिकॉर्ड
वहीं, इंग्लैंड ने पांच टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच खेले हैं। इनमें से चार बार उन्होंने बाद में बल्लेबाजी की है और एक बार पहले बल्लेबाजी की है। इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में 2024 से पहले तक तीन बार चेज करते हुए 100 प्रतिशत मैच यानी तीनों मैच जीते थे। हालांकि, इस बार उनका दांव उलटा पड़ गया और भारत से मुंह की खानी पड़ी। जो तीन मैच उन्होंने जीते थे, उनमें से दो बार वह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहे थे। इंग्लैंड ने 2010 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में चेज करते हुए श्रीलंका के खिलाफ, 2016 में चेज करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ और 2022 में चेज करते हुए भारत के खिलाफ मुकाबले जीते थे। वहीं, 2021 टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी की थी और हार गए थे। 2010 और 2022 में टीम चैंपियन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed