फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Selection panel likely to meet on January 30 to pick India squad for last 3 Tests

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम तीन टेस्ट के लिए आज हो सकता है टीम इंडिया का एलान, विराट की वापसी पर संदेह

Tue, 30 Jan 2024 08:06 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 30 Jan 2024 08:06 AM IST
सार

विराट कोहली ने निजी कारणों का हवाला देते हुए शुरुआती दो टेस्ट से अपना नाम वापस ले लिया था। सीरीज के बाकी तीन टेस्ट के लिए भी टीम में उनकी वापसी को लेकर कुछ साफ नहीं है।

विज्ञापन
IND vs ENG: Selection panel likely to meet on January 30 to pick India squad for last 3 Tests
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला दो फरवरी से शुरू होना है। इससे पहले सीरीज के आखिरी तीन मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का एलान हो सकता है। भारतीय टीम का चनय करने के लिए चयनकर्ता आज बैठकर कर सकते हैं। हैदराबाद टेस्ट 28 रन से हारकर भारत पहले ही सीरीज में 0-1 से पिछड़ गया है। इसलिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली घरेलू टीम पर वापसी करने का दबाव होगा।
विज्ञापन


भारत के लिए पहले टेस्ट की पहली पारी में लोकेश राहुल, यशस्वी जायसवाल और रवींद्र जडेजा ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन तीनों खिलाड़ी शतक से चूक गए थे। इनमें से दो खिलाड़ी राहुल और जडेजा चोट के कारण दूसरे मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। इस वजह से दूसरे मुकाबले के लिए सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार को टीम इंडिया में शामिल किया गया है। दूसरा टेस्ट विशाखापत्तनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
विज्ञापन


सरफराज और सौरभ को पहली बार भारतीय टीम में चुना गया है। दोनों ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दो मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज में भारत ए के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। दूसरी ओर, सुंदर ने आखिरी बार 2021 में टेस्ट क्रिकेट खेलने के बाद वापसी की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या वापसी करेंगे विराट कोहली?
आखिरी तीन टेस्ट से पहले विराट कोहली की वापसी सबसे चर्चित विषयों में से एक बनी हुई है। इससे पहले, कोहली ने 'व्यक्तिगत कारणों' का हवाला देते हुए हैदराबाद और विशाखापत्तनम में पहले दो मैचों से नाम वापस ले लिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने एक बयान जारी कर कोहली से जुड़े घटनाक्रम को सामने रखा। इसके बाद उनकी जगह 30 साल के रजत पाटीदार को टीम में लिया गया, हालांकि उन्हें हैदराबाद टेस्ट में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला। चयनकर्ताओं की बैठक के बाद पता चलेगा कि कोहली पांच मैचों की सीरीज के आखिरी तीन मैचों में खेलेंगे या नहीं।


फिलहाल, कोहली के सीरीज के बाकी मैचों में खेलने की कोई पुष्टि नहीं हुई है। भारतीय टीम में शुभमन गिल की स्थिति पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसकी संभावना नहीं है कि उन्हें बाहर किया जाएगा। चेतेश्वर पुजारा भारतीय टीम में वापसी की दौड़ में बने हुए हैं। मोहम्मद शमी को चुने जाने की संभावना नहीं है क्योंकि वह इस समय लंदन में हैं। आखिरी तीन टेस्ट राजकोट, रांची और धर्मशाला में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed