{"_id":"6a5df2177761acc2af006730","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-speaks-on-his-performance-and-his-future-in-indian-cricket-know-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohit Sharma: 'जब तक खेलूंगा, शोर रहेगा', भविष्य की अटकलों पर रोहित शर्मा की दो-टूक, आलोचकों को दिया जवाब","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Rohit Sharma: 'जब तक खेलूंगा, शोर रहेगा', भविष्य की अटकलों पर रोहित शर्मा की दो-टूक, आलोचकों को दिया जवाब
Mon, 20 Jul 2026 03:32 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Mon, 20 Jul 2026 03:32 PM IST
सार
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाले रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर कहा कि जब तक वह क्रिकेट खेलेंगे, तब तक चर्चाएं और शोर चलते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन कर टीम की सफलता में योगदान देने पर है।
विज्ञापन
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर लगातार हो रही चर्चाओं और अटकलों पर साफ कहा है कि जब तक वह क्रिकेट खेलते रहेंगे, तब तक इस तरह का शोर बना रहेगा। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ मैदान पर प्रदर्शन कर टीम की सफलता में योगदान देने पर है। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे में 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलने वाले 39 वर्षीय रोहित शर्मा ने मैच के बाद बीसीसीआई टीवी से बातचीत में कहा कि बाहरी चर्चाएं उनके खेल को प्रभावित नहीं करतीं।
विज्ञापन
'शोर रहेगा, तभी तो मजा है'
रोहित ने कहा, 'जब से मैंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया है, तब से यह शोर बना हुआ है। जब तक मैं खेलता रहूंगा, यह चलता रहेगा। इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता।' उन्होंने आगे कहा, 'मेरे लिए सबसे अहम बात यह है कि मैं मैदान पर क्या करता हूं और टीम की सफलता में कितना योगदान देता हूं। अगर शोर नहीं होगा तो मजा भी नहीं आएगा। मेरा काम मैदान के अंदर है और बाकी लोगों का काम मैदान के बाहर।' रोहित ने कहा कि उनका लक्ष्य हमेशा देश के लिए खेलना और रन बनाना रहा है। उन्होंने कहा, 'मेरा काम बल्ले से प्रदर्शन करना और देश का प्रतिनिधित्व करना है। डेब्यू के समय से मुझे यही जिम्मेदारी मिली है और मैं वही करता रहूंगा।'

इंग्लैंड में खेलना हमेशा पसंद
लॉर्ड्स में शानदार शतक लगाने वाले रोहित ने कहा कि उन्हें इंग्लैंड में खेलना हमेशा पसंद रहा है क्योंकि यहां की परिस्थितियां हर खिलाड़ी की परीक्षा लेती हैं। उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में खेलना मुझे हमेशा अच्छा लगता है। यहां का माहौल, मैदान और पिच हर प्रारूप में आपको अलग तरह से चुनौती देते हैं। एक क्रिकेटर के तौर पर यही चुनौती आपको बेहतर बनाती है।'

विराट के साथ साझेदारी पर कही दिल की बात
388 रनों के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच शतकीय साझेदारी हुई, जिसने भारत की उम्मीदें जगा दी थीं। रोहित ने कहा, 'मैं और विराट पूरे करियर में साथ खेले हैं। हमारे बीच कई यादगार साझेदारियां रही हैं। उनके साथ बल्लेबाजी करना हमेशा मजेदार रहता है क्योंकि हम एक-दूसरे के खेल और सोच को अच्छी तरह समझते हैं।'

सीरीज हारने का अफसोस
रोहित ने स्वीकार किया कि टीम को सीरीज गंवाने का दुख है। उन्होंने कहा, 'बर्मिंघम में हमने अच्छी शुरुआत की थी और अच्छा क्रिकेट खेला। कार्डिफ में हम बल्लेबाजी में पर्याप्त रन नहीं बना सके। लॉर्ड्स में लक्ष्य काफी बड़ा था। हमने पूरी कोशिश की लेकिन 20-25 रन पीछे रह गए।'

युवा गेंदबाजों का किया बचाव
भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण का बचाव करते हुए रोहित ने कहा कि युवा गेंदबाजों को समय देना जरूरी है। उन्होंने कहा, 'इन गेंदबाजों ने अभी ज्यादा वनडे क्रिकेट नहीं खेला है। उन्हें समय देना होगा। इस मैच से सीख लेकर भविष्य में ऐसे हालात में और बेहतर प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।'