फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Rohit Sharma post for Yashasvi Jaiswal, Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel after England Rajkot Test

IND vs ENG: 'ये आजकल के बच्चे', यशस्वी-सरफराज और ध्रुव के लिए रोहित शर्मा का पोस्ट, जश्न की तस्वीर भी साझा की

Mon, 19 Feb 2024 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 19 Feb 2024 03:56 PM IST
सार

किसी को उम्मीद नहीं थी कि विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी टीम इंडिया इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में इतनी आसानी से हरा देगी।

विज्ञापन
IND vs ENG: Rohit Sharma post for Yashasvi Jaiswal, Sarfaraz Khan and Dhruv Jurel after England Rajkot Test
रोहित, सरफराज और यशस्वी - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत ने राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली है। इस मैच में टीम इंडिया ने 557 रन का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में इंग्लिश टीम 122 रन पर ही सिमट गई। भारत और इंग्लैंड के बीच अब चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा।
विज्ञापन

किसी को उम्मीद नहीं थी कि विराट कोहली, केएल राहुल, मोहम्मद शमी और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ियों के बिना उतरी टीम इंडिया इंग्लैंड को तीसरे टेस्ट में इतनी आसानी से हरा देगी। हालांकि, सरफराज खान, यशस्वी जायसवाल और ध्रुव जुरेल जैसे युवा खिलाड़ियों ने उनकी कमी महसूस नहीं होने दी। अब कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी डाल युवा खिलाड़ियों की तारीफ की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित ने तस्वीर साझा की

रोहित ने सरफराज और यशस्वी की एक साथ बैटिंग की तस्वीर और ध्रुव जुरेल का बेन डकेट को आउट करने की तस्वीर साझा की है। इसकै कैप्शन में उन्होंने लिखा- ये आजकल के बच्चे। यशस्वी और सरफराज ने भारत की दूसरी पारी में 172 रन की नाबाद साझेदारी की थी। इसकी बदौलत टीम इंडिया ने चार विकेट पर 430 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी। यशस्वी ने नाबाद 214 रन और सरफराज ने नाबाद 68 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा ध्रुव ने इंग्लैंड की दूसरी पारी में डकेट को रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

यशस्वी ने दो दोहरे शतक जड़े

यशस्वी ने अब तक सीरीज में दो दोहरे शतक जड़े हैं। उन्होंने तीन मैचों में 109 की औसत से 545 रन बनाए हैं। वहीं, सरफराज ने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाया था। वह ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज बने। ध्रुव को पहली पारी में बल्लेबाजी मिली थी और उन्होंने 46 रन की पारी खेली थी। इतना ही नहीं रोहित ने भारत की जीत के जश्न की तस्वीर भी साझा की है। 

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Sharma (@rohitsharma45)


 

रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत

भारत ने रविवार को राजकोट में तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को 434 रनों से हराकर पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। 557 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम 122 रन पर सिमट गई थी। रनों के लिहाज से यह भारत की सबसे बड़ी टेस्ट जीत थी। इससे पहले 2021 में भारत ने न्यूजीलैंड को मुंबई के वानखेड़े में 372 रन से हराया था। वहीं, ओवरऑल यह टेस्ट में किसी टीम की रनों के अंतर से आठवीं सबसे बड़ी जीत है। टेस्ट में इस मामले में सबसी बड़ी जीत का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है। उसने 1928 में ऑस्ट्रेलिया को ब्रिस्बेन में 675 रन से हराया था। वहीं, इंग्लैंड की यह टेस्ट में रनों के अंतर से दूसरी सबसे बड़ी हार है। इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया से ओवल में 1934 में 562 रन से हार चुका है।

भारत ने सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई
मार्क वुड को छोड़कर इंग्लैंड का कोई बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका। वुड ने 15 गेंद में 33 रन बनाए। वहीं, भारत की ओर से रवींद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। इसके अलावा कुलदीप को दो विकेट मिले। बुमराह और अश्विन को एक-एक विकेट मिला। भारत ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। हैदराबाद में पहला टेस्ट इंग्लैंड ने जीता था, वहीं विशाखापत्तनम में दूसरा टेस्ट भारत ने जीता था। यशस्वी जायसवाल ने भारत की दूसरी पारी में 214 रन बनाए, जिसमें 12 छक्के शामिल हैं। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा ने भी शतक जड़े। सरफराज ने अपने डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए। पहली पारी में 62 और दूसरी में 68 रन बनाए। चौथा टेस्ट रांची में 23 फरवरी से खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed