IND vs ENG: रोहित शर्मा ने हासिल की खास उपलब्धि, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पूरे किए 15000 रन
रोहित शर्मा 11 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 15000 रन पूरे कर लिए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम के 'हिटमैन' कहे जाने वाले सलामी बललेबाज रोहित शर्मा ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बेहद खास उपलब्धि हासिल की। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15000 रन पूरे कर लिए। बता दें कि रोहित 11 रन बनाते ही यह खास उपलब्धि हासिल कर ली। इसके साथ ही वह सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए। वहीं, पारी के आधार पर 15000 रन का आंकड़ा छूने वाले रोहित पांचवें भारतीय खिलाड़ी हैं।
Great Achievement 👏
Rohit Sharma passed the 1️⃣5️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs mark in international cricket! #ENGvIND | @ImRo45 pic.twitter.com/Pg5MUxLJKK— Doordarshan Sports (@ddsportschannel) September 3, 2021विज्ञापन
भारत के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ी:
- 34357 - सचिन तेंदुलकर
- 24064 - राहुल द्रविड़
- 23049* - विराट कोहली
- 18433 - सौरव गांगुली
- 17092 - एमएस धोनी
- 16892 - वीरेंद्र सहवाग
- 15593 - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- 15005* - रोहित शर्मा
पारियों के आधार पर 15000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी
- 333 - विराट कोहली
- 356 - सचिन तेंदुलकर
- 368 - राहुल द्रविड़
- 371 - वीरेंद्र सहवाग
- 396 - रोहित शर्मा
- 400 - सौरव गांगुली
- 434 - मोहम्मद अजहरुद्दीन
- 452 - एमएस धोनी