फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs Eng: Rijiju and Jay Shah visit mesmerising Hall of Fame zone at Motera Stadium

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे रिजिजू-शाह, 'हॉल ऑफ फेम' जोन का किया मुआयना

Tue, 23 Feb 2021 06:20 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 23 Feb 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Ind vs Eng: Rijiju and Jay Shah visit mesmerising Hall of Fame zone at Motera Stadium
खेल मंत्री किरेन रिजिजू,बीसीसीआई सचिव जय शाह - फोटो : social media

खेल मंत्री किरेन रिजिजू और बीसीसीआई सचिव जय शाह मंगलवार को दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम (मोटेरा) पहुंचे। यहां उन्होंने हॉल ऑफ फेम' जोन का मुआयना किया। दरअसल, 'हॉल ऑफ फेम' जोन में सुनील गावस्कर से लेकर विराट कोहली तक की तस्वीरें लगी हुई हैं। सीके नायुडू, लाला अमरनाथ, वीनू मांकड़, सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, एमएस धोनी, सौरव गांगुली की छवि भी 'हॉल ऑफ फेम' जोन में लगी हुई हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति करेंगे मोटेरा स्टेडियम का उद्घाटन
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला डे-नाइट टेस्ट के रूप में पिंक बॉल से अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में 24 फरवरी से खेला जाएगा। इस नए स्टेडियम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा किया जाएगा। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। 

 

रूट ने की मोटेरा स्टेडियम की सराहना

Ind vs Eng: Rijiju and Jay Shah visit mesmerising Hall of Fame zone at Motera Stadium
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI

मैच से ठीक एक दिन पहले इंग्लिश कप्तान जो रूट ने नए सिरे से तैयार मोटेरा स्टेडियम की सराहना करते हुए इसे शानदार मैदान बताया। उन्होंने कहा, 'यह बेजोड़ स्टेडियम है। मुझे यकीन है कि यहां आगामी वर्षों में शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा। उम्मीद करता हूं कि यहां के विकेट पर अच्छा क्रिकेट होगा। मुझे यकीन है कि माहौल शानदार होगा।'

हम दोनों मैच जीतने की कोशिश करेंगे- विराट
मैच की पूर्व संध्या पर कोहली ने कहा, 'हमारी नजरें एक मैच जीतने और एक ड्रॉ कराने पर नहीं हैं। हम दोनों मैच जीतने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए यह क्रिकेट के दो मुकाबले हैं और हमारा ध्यान सिर्फ इसी पर है। इसके बाद जो होगा वह बाद की बात है।'

दर्शकों की मौजूदगी बड़ा अंतर पैदा करेगी- विराट

Ind vs Eng: Rijiju and Jay Shah visit mesmerising Hall of Fame zone at Motera Stadium
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @BCCI

स्टेडियम में 110000 दर्शकों को बैठाने की क्षमता है और लगभग 50000 दर्शकों को स्टेडियम में उपस्थित रहने की स्वीकृति होगी। कोहली ने कहा कि दर्शकों की मौजूदगी बड़ा अंतर पैदा करेगी। उन्होंने कहा, 'दर्शकों ने हमारा काफी समर्थन किया और हमने दूसरे टेस्ट में ऐसा देखा, आपको पता है कि इससे विरोधी टीम दबाव महसूस करती है।'

चार मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 से बराबर
बात करें टेस्ट सीरीज की तो फिलहाल दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। शुरुआती दो टेस्ट चेन्नई में खेले गए थे। पहला मैच इंग्लैंड ने 227 रन तो दूसरा टेस्ट मेजबान भारत ने 317 रन के रिकॉर्ड अंतर से जीता था। यह टीम इंडिया की रनों के लिहाज से इंग्लैंड पर सबसे बड़ी जीत थी।

Ind vs Eng: Rijiju and Jay Shah visit mesmerising Hall of Fame zone at Motera Stadium
मोटेरा स्टेडियम - फोटो : ट्विटर @RishabhPant17

स्टेडियम की खासियतें

  • स्टेडियम में 76 वातानुकूलित कॉरपोरेट बॉक्स हैं।
  • मोटेरा स्टेडियम 63 एकड़ में फैला हुआ है।
  • स्टेडियम में कुल 11 पिच तैयार की गई हैं।
  • स्टेडियम में लाल और काली मिट्टी से बनी अलग-अलग पिच
  • खिलाड़ियों के लिए खास ड्रेसिंग रूम तैयार किए गए हैं, जिसमें जिम भी है।
  • एकसाथ चार ड्रेसिंग रूम वाला ये दुनिया का पहला स्टेडियम है।
  • इनडोर और आउटडोर प्रैक्टिस का भी इंतजाम है।
  • स्टेडियम में एलईडी फ्लडलाइट लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed