फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Records: India only second team to win ODI series in England in last eight years, know all the records made in India vs England series

IND vs ENG: भारत पिछले आठ साल में इंग्लैंड में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम, जानें सभी रिकॉर्ड्स

Mon, 18 Jul 2022 08:26 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 18 Jul 2022 08:26 AM IST
सार

टीम इंडिया इंग्लैंड में 2015 से लेकर अब तक यानी पिछले आठ साल में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम है। इस दौरान इंग्लैंड ने 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज सात 
टीमों के खिलाफ खेली है।

विज्ञापन
IND vs ENG Records: India only second team to win ODI series in England in last eight years, know all the records made in India vs England series
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने इंग्लैंड को वनडे सीरीज में 2-1 से हरा दिया। आखिरी वनडे में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत हासिल की। भारत की ओर से ऋषभ पंत ने शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, हार्दिक पांड्या के ऑलराउंड प्रदर्शन ने फैन्स का दिल जीत लिया। इस जीत के साथ भारत ने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए। 
विज्ञापन

टीम इंडिया इंग्लैंड में 2015 से लेकर अब तक यानी पिछले आठ साल में द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीतने वाली सिर्फ दूसरी टीम है। इस दौरान इंग्लैंड ने 15 द्विपक्षीय वनडे सीरीज सात टीमों के खिलाफ खेली है। भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया ने 2015 में इंग्लैंड को 3-2 से और 2020 में 2-1 से हराया था।

2015 से लेकर अब तक घरेलू मैदान पर द्विपक्षीय वनडे सीरीज में इंग्लैंड की हार
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2015 में 3-2 से सीरीज जीती
  • ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 2020 में 2-1 से सीरीज जीती
  • भारतीय टीम ने 2022 में 2-1 से सीरीज जीती
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ 2015 वनडे वर्ल्ड कप के बाद से आठ व्हाइट बॉल सीरीज (वनडे और टी20) खेली है। इसमें से टीम इंडिया ने सात सीरीज में जीत हासिल की। सिर्फ 2018 में इंग्लैंड ने अपने घर में वनडे सीरीज में भारत को 2-1 से हराया था। बाकी सात सीरीज भारत ने अपने घर और इंग्लैंड के घर में जीती है।

2015 वर्ल्ड कप के बाद से व्हाइट बॉल सीरीज में भारत बनाम इंग्लैंड

वनडे
साल मेजबान देश सीरीज रिजल्ट
2017 भारत भारत 2-1 से जीता
2018 इंग्लैंड इंग्लैंड 2-1 से जीता
2021 भारत भारत 2-1 से जीता
2022 इंग्लैंड भारत 2-1 से जीता

टी-20
साल मेजबान देश सीरीज रिजल्ट
2017 भारत भारत 2-1 से जीता
2018 इंग्लैंड भारत 2-1 से जीता
2021 भारत भारत 3-2 से जीता
2022 इंग्लैंड भारत 2-1 से जीता
विज्ञापन

भारत ने वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ अब तक 11 सीरीज जीती हैं। हालांकि, इंग्लैंड की धरती पर यह टीम इंडिया की चौथी वनडे सीरीज जीत है। इसमें 1986 में 1-1 से बराबर छूटी सीरीज भी शामिल है, जिसमें भारत को विजेता घोषित किया गया था। भारतीय टीम आठ साल बाद इंग्लैंड में वनडे सीरीज जीतने में कामयाब हो पाई। पिछली बार टीम इंडिया ने इंग्लैंड में 2014 में 3-1 से वनडे सीरीज जीती थी।

रोहित शर्मा की कप्तानी में तीनों फॉर्मेट मिलाकर टीम इंडिया ने लगातार सातवीं सीरीज में जीत हासिल की है। इस दौरान भारत ने न्यूजीलैंड को घरेलू टी-20 सीरीज, फिर वेस्टइंडीज को टी-20 और वनडे सीरीज, श्रीलंका को टेस्ट और टी-20 सीरीज और फिर इंग्लैंड को टी-20 और वनडे सीरीज में शिकस्त दी है।

मैच की बात करें तो इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 45.5 ओवर में 259 रन पर सिमट गई थी। जवाब में भारत ने एक वक्त 72 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत ने पांचवें विकेट के लिए 133 रन की साझेदारी निभाई। हार्दिक पांड्या ने 55 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। वहीं, ऋषभ पंत 113 गेंदों पर 125 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत ने 260 रन का लक्ष्य 43वें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed