फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ravindra Jadeja scored fourth century of his Test career joined Kapil Dev and Ashwin club

IND vs ENG: राजकोट में फिर चला जडेजा का बल्ला, करियर का जड़ा चौथा शतक, कपिल देव और अश्विन के क्लब में शामिल

Thu, 15 Feb 2024 07:24 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Feb 2024 07:24 PM IST
सार

जडेजा ने एक जुलाई 2022 के बाद टेस्ट में पहला शतक लगाया है। करियर में उनका यह चौथा सैकड़ा है। वहीं, राजकोट में उन्होंने सात साल से ज्यादा समय बाद शतक लगाया है।

विज्ञापन
IND vs ENG Ravindra Jadeja scored fourth century of his Test career joined Kapil Dev and Ashwin club
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने अपने घरेलू मैदान राजकोट में शानदार शतक लगाया। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में बड़ी उपलब्धि हासिल की। जडेजा ने मैच के पहले दिन गुरुवार (5 फरवरी) को नाबाद 110 रन बनाए। यह टेस्ट करिय में उनका चौथा शतक है। जडेजा ने अब तक 212 गेंदों का सामना किया है। इस दौरान उनके बल्ले से नौ चौके और दो छक्के निकले हैं।
विज्ञापन


राजकोट में शतक लगाकर जडेजा ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली। वह टेस्ट क्रिकेट में तीन हजार रन बनाने के साथ-साथ कम से कम 200 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान कपिल देव और रविचंद्रन अश्विन ऐसा कर चुके हैं। कपिल देव ने अपने टेस्ट करियर में 5248 रन बनाए। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 434 विकेट झटके। अश्विन की बात करें तो उन्होंने 3271 रन बनाने के साथ-साथ 499 विकेट लिए हैं। जडेजा के खाते में 3003 रन और 280 विकेट हैं।
विज्ञापन

IND vs ENG Ravindra Jadeja scored fourth century of his Test career joined Kapil Dev and Ashwin club
रवींद्र जडेजा - फोटो : BCCI
राजकोट में जडेजा का दूसरा टेस्ट शतक
जडेजा ने एक जुलाई 2022 के बाद टेस्ट में पहला शतक लगाया है। करियर में उनका यह चौथा सैकड़ा है। वहीं, राजकोट में उन्होंने सात साल से ज्यादा समय बाद शतक लगाया है। पिछली बार अक्तूबर 2018 में उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 100 रन बनाए थे।

प्रथम श्रेणी में सुपरहिट रिकॉर्ड
राजकोट में जडेजा का रिकॉर्ड प्रथम श्रेणी क्रिकेट में शानदार है। उन्होंने इस मैदान पर छठा शतक लगाया है। इस मैदान पर उनका यह 12वां मैच है। 17 पारियों में जडेजा ने 1564 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 142.18 का रहा है। जडेजा ने छह शतक और चार अर्धशतक लगाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 331 रन है।

IND vs ENG Ravindra Jadeja scored fourth century of his Test career joined Kapil Dev and Ashwin club
रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
तीसरे टेस्ट के पहले दिन क्या हुआ?
कप्तान रोहित शर्मा  ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया और दिन का खेल समाप्त होने के समय उनका फैसला सही साबित हुआ। टीम इंडिया ने पहले दिन पांच विकेट पर 326 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 131 रन बनाए। वहीं, जडेजा 110 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने करियर की पहली पारी में तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 66 गेंद पर 62 रन बनाए। उन्होंने नौ चौके और एक छक्का लगाया। यशस्वी जायसवाल 10 और रजत पाटीदार पांच रन बनाकर पवेलियन लौटे। शुभमन गिल खाता भी नहीं खेल पाए। दिन का खेल खत्म होने के समय जडेजा के साथ कुलदीप यादव (एक रन) नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए मार्क वुड ने तीन विकेट लिए। टॉम हार्टले को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed