फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Ravindra Jadeja reached Banglore, shared picture at NCA, will he be out of series against England

IND vs ENG: बेंगलुरु पहुंचे रवींद्र जडेजा, NCA की तस्वीर साझा की, क्या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से होंगे बाहर?

Tue, 30 Jan 2024 06:49 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 30 Jan 2024 06:49 PM IST
सार

जडेजा की जगह किसी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल करना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे मुश्किल काम होगा। 2016 के बाद से जडेजा के अलावा किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी ने इस प्रारूप में 40 से ऊपर की औसत से रन नहीं बनाए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Ravindra Jadeja reached Banglore, shared picture at NCA, will he be out of series against England
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा रिहैब के लिए मंगलवार को बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) पहुंचे। चोट के कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं, जो दो फरवरी से विशाखापत्तनम में शुरू होगा। जडेजा को हैदराबाद में इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती टेस्ट मैच के चौथे दिन हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी।
विज्ञापन

जडेजा ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम पर एनसीए की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- अगले कुछ दिनों के लिए मेरा घर। जडेजा के चोटिल होने से भारत की बैटिंग लाइन अप पर जरूर असर पड़ेगा। उनके अलावा केएल राहुल भी चोटिल होकर अगले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं। पहले टेस्ट की दूसरी पारी में भी भारत की बल्लेबाजी कमजोर रही थी जिसकी वजह से टीम 28 रन से मैच हार गई थी। विराट कोहली भी निजी कारणों से पहले ही दो टेस्ट मैचों से हट चुके हैं। राहुल ने दाएं हाथ में दर्द की शिकायत की थी जिसका खुलासा बीसीसीआई ने सोमवार को जारी बयान में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या तीसरे टेस्ट के लिए रवींद्र जडेजा की वापसी?
बीसीसीआई की चयन समिति ने जडेजा और राहुल के विकल्प के रूप में सरफराज खान, सौरभ कुमार और वॉशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया। हालांकि, जडेजा का बाहर होना सबसे बड़ा झटका है, क्योंकि टीम को उनकी जरूरत थी। वह फिलहाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 87 रन की पारी भी खेली थी। जडेजा के दूसरे टेस्ट से बाहर होने के ठीक एक दिन बाद भी बीसीसीआई ने कोई स्पष्ट संकेत नहीं दिया है कि चोट कितनी गंभीर है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया जा रहा है कि वह सीरीज से पूरी तरह बाहर हो चुके हैं।

हालांकि, राहुल की चोट ज्यादा गंभीर नहीं बताई गई है और वह इस सीरीज में आखिरी कुछ मैचों में वापसी कर सकते हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि जडेजा की चोट अधिक गंभीर हो सकती है। देखते हैं एनसीए की मेडिकल टीम हमें क्या बताती है।
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जडेजा की जगह कौन लेगा?
जडेजा की जगह किसी खिलाड़ी को प्लेइंग-11 में शामिल करना भारतीय टीम मैनेजमेंट के लिए सबसे मुश्किल काम होगा। 2016 के बाद से जडेजा के अलावा किसी अन्य भारतीय खिलाड़ी ने इस प्रारूप में 40 से ऊपर की औसत से रन नहीं बनाए हैं। वहीं, गेंद से जडेजा का औसत 25 से नीचे है। कुलदीप यादव टीम में जगह पाने के सबसे मजबूत दावेदार हैं। हालांकि इससे बल्लेबाजी क्रम और कमजोर होगा क्योंकि विकेटकीपर केएस भरत छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आएंगे और वह टेस्ट में अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं। उनके बाद अश्विन सातवें और अक्षर पटेल आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आएंगे।

हालांकि, अगर विशाखापत्तनम की पिच स्पिनर को मदद करती है तो टीम मैनेजमेंट एक तेज गेंदबाज को बैठाकर अतिरिक्त स्पिनर खेला सकता है। ऐसे में मोहम्मद सिराज को आराम दिया जाएगा, जिन्होंने पहले टेस्ट में दो पारियों में केवल 11 ओवर फेंके थे। कुलदीप दाएं हाथ के तेज गेंदबाज की जगह ले सकते हैं। वहीं, सुंदर और सौरभ के बीच एक स्थान के लिए लड़ाई होगी। दोनों ही गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed