फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Ravichandran Ashwin completes 500 wickets in Tests second bowler of India after Anil Kumble

IND vs ENG: रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट में 500 विकेट पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज

Fri, 16 Feb 2024 04:37 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: रोहित राज Updated Fri, 16 Feb 2024 04:37 PM IST
सार

अश्विन से पहले आठ गेंदबाज टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG Ravichandran Ashwin completes 500 wickets in Tests second bowler of India after Anil Kumble
अश्विन - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट क्रिकेट में 500 विकेट पूरे हो गए। उन्होंने शुक्रवार (16 फरवरी) को इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट में जैक क्राउली को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की। अश्विन टेस्ट में 500 विकेट लेने वाले भारत के दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन


अश्विन से पहले आठ गेंदबाज टेस्ट में 500 विकेट का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन शीर्ष पर हैं। उन्होंने 133 टेस्ट मैचों में 800 विकेट लिए हैं। भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज कुंबले हैं। उनके नाम 132 टेस्ट में 619 विकेट हैं।
विज्ञापन


टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
खिलाड़ी देश मैच विकेट
मुथैया मुरलीधरन श्रीलंका 133 800
शेन वॉर्न ऑस्ट्रेलिया 145 708
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड 185 696*
अनिल कुंबले भारत 132 619
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड 167 604
ग्लेन मैक्ग्रा ऑस्ट्रेलिया 124 563
कर्टने वॉल्श वेस्टइंडीज 132 519
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया 127 517
रविचंद्रन अश्विन भारत 98 500*

(* एंडरसन और अश्विन राजकोट टेस्ट में खेल रहे हैं। उनके आंकड़े बदल सकते हैं।)
 

IND vs ENG Ravichandran Ashwin completes 500 wickets in Tests second bowler of India after Anil Kumble
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : BCCI
कुंबले से इस मामले में आगे निकले अश्विन
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं। उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में ही 500 विकेट ले लिए थे।

IND vs ENG Ravichandran Ashwin completes 500 wickets in Tests second bowler of India after Anil Kumble
रविचंद्रन अश्विन के 500 टेस्ट विकेट पूरे - फोटो : BCCI
सबसे कम गेंदों पर 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी
अश्विन सबसे कम गेंदों पर 500 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 25714 गेंदों पर यह उपलब्धि हासिल की। मैक्ग्रा उनसे आगे हैं। उन्होंने सबसे कम 25528 गेंदों पर 500 विकेट लिए हैं। जेम्स एंडरसन ने 28150 और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 28430 गेंदों पर 500 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed