{"_id":"65cf7b2ea94198eb0e0e41d5","slug":"ind-vs-eng-pm-modi-congratulates-ravichandran-ashwin-on-500-test-wickets-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: 500 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: 500 विकेट हासिल करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बने अश्विन, प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
Fri, 16 Feb 2024 08:50 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: Mayank Tripathi
Updated Fri, 16 Feb 2024 08:50 PM IST
सार
अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट हासिल कर लिए हैं। उन्होंने ये उपलब्धि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में हासिल की। प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
पीएम मोदी-अश्विन
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के तीसरे मुकाबले के दूसरे दिन रविचंद्रन अश्विन ने 500 टेस्ट विकेट लेकर इतिहास रच दिया। अनिल कुंबले के बाद ऐसा करने वाले वह दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए। इस खास उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी। पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए ट्वीट किया।
पीएम मोदी ने लिखा, "500 टेस्ट विकेट लेने की असाधारण उपलब्धि पर रविचंद्रन अश्विन को बधाई! उनकी यात्रा और उपलब्धियाँ उनके कौशल और दृढ़ता का प्रमाण हैं। मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं, क्योंकि वह आगे और शिखर छू रहे हैं।"
अश्विन सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने अनिल कुंबले, ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न और ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने 98वें टेस्ट में 500वां विकेट लिया। कुंबले ने 105, वॉर्न ने 108 और मैक्ग्रा ने 110 टेस्ट में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस मामले में शीर्ष पर मुरलीधरन हैं। उन्होंने 87 टेस्ट मैचों में 500 विकेट लिए थे।
इंग्लैंड का दूसरे दिन का स्कोर 207/2
भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले का दूसरा दिन खत्म हो गया। इंग्लैंड ने पहली पारी में दो विकेट पर 207 रन बना लिए हैं। बेन डकेट 133 रन और जो रुट नौ रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं। भारत अब भी 238 रनों से आगे है।

सबसे कम टेस्ट मैचों में 500 विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने अश्विनCongratulations to Ravichandran Ashwin on the extraordinary milestone of taking 500 Test wickets! His journey and accomplishments are testament to his skill and perseverance. My best wishes to him as he scales further peaks. @ashwinravi99
विज्ञापन विज्ञापन— Narendra Modi (@narendramodi) February 16, 2024