{"_id":"6a48cd182507d67e830942df","slug":"ind-vs-eng-parthiv-patel-backs-vaibhav-sooryavanshi-debut-wait-says-communication-must-be-clear-2026-07-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: वैभव को लेकर इस पूर्व बल्लेबाज की टीम प्रबंधन से मांग, प्लेइंग-11 में नहीं रखने का कारण बताने कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: वैभव को लेकर इस पूर्व बल्लेबाज की टीम प्रबंधन से मांग, प्लेइंग-11 में नहीं रखने का कारण बताने कहा
Sat, 04 Jul 2026 02:36 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 04 Jul 2026 02:36 PM IST
सार
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर लगातार चर्चा चल रही है और अब इस पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भी अपनी राय रखी है। पार्थिव पटेल का कहना है कि टीम प्रबंधन को वैभव को यह बताना चाहिए कि उन्हें प्लेइंग-11 में जगह किस कारण नहीं दी जा रही है।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने भारतीय टीम प्रबंधन से वैभव सूर्यवंशी को धैर्य से संभालने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज के साथ बातचीत करना और उन्हें मौका न मिल पाने का कारण बताना बेहद जरूरी है। वैभव को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पहली बार भारतीय टीम में शामिल किया गया है। हालांकि, आयरलैंड दौरे के बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला था।
विज्ञापन
आईपीएल 2026 में कमाल का रहा प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में कमाल का रहा था। उन्होंने 16 मुकाबलों में 237 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 776 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया था। वहीं, इसके बाद भारत ए की तरफ से खेलते हुए श्रीलंका ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के फाइनल में भी वैभव का बल्ला खूब गरजा था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में सिर्फ 11 गेंदों में अर्धशतक लगाते हुए तूफानी पारी खेली थी।
माना जा रहा था कि वैभव को आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबलों की टी20 सीरीज में आजमाया जा सकता है, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिल सका था। भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला शनिवार को मैनचेस्टर में खेला जाना है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन इस मुकाबले के लिए वैभव पर भरोसा दिखाता है या नहीं।

पार्थिव को भरोसा- वैभव को मिलेगा मौका
पार्थिव ने जियो स्टार से कहा, मुझे लगता है कि वैभव सूर्यवंशी को इस सीरीज में कभी न कभी जरूर मौका मिलेगा। हालांकि, इस समय बातचीत बहुत जरूरी है। जब आप कोचिंग स्टाफ का हिस्सा होते हैं, तो आपको यह पक्का करना होता है कि आप खिलाड़ियों से साफ-साफ बात करें। भले ही आप उन्हें नहीं खिला रहे हों, आपको उसे यह बताना होगा।
पार्थिव ने कहा, वैभव 15 साल का बच्चा है, इसलिए आपको उनके साथ बहुत सावधान रहने और उसे सब्र रखने की सलाह देने की जरूरत है। बहुत सारे खिलाड़ी हैं जिन्होंने सच में बहुत अच्छा किया है। संजू सैमसन टी20 विश्व कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट थे। नंबर तीन पर खेल रहे ईशान किशन आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर एक टी20 बल्लेबाज हैं, जबकि अभिषेक शर्मा नंबर दो पर हैं। इस समय वैभव के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं है और यह बात उन्हें बहुत अच्छे से बताने की जरूरत है।