फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG : Most number of sixes smashed in three matches bilateral ODI series

पुणे में छक्के की बारिश: टूट गए पिछले सारे रिकॉर्ड, भारत-इंग्लैंड सीरीज में रचा गया इतिहास

Sun, 28 Mar 2021 07:50 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: Rajeev Rai Updated Sun, 28 Mar 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
IND vs ENG : Most number of sixes smashed in three matches bilateral ODI series
ऋषभ पंत - फोटो : twitter@BCCI

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी तीसरे और निर्णायक मुकाबले में एक बार फिर से बल्लेबाजों ने लंबे-लंबे छक्के लगाए। पुणे में खेले जा रहे सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 छक्के लगाए। इसमें ऋषभ पंत और हार्दिक पांड्या ने चार-चार और शार्दुल ठाकुर ने तीन छक्के जड़े। वहीं इंग्लैंड की टीम की तरफ से खबर लिखे जाने तक दो छक्के लग चुके थे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच चल रही इस एकदिवसीय श्रृंखला में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी बन गया है। 

विज्ञापन


भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में अब तक 65* छक्के लग चुके हैं, जो किसी भी तीन मैचों की द्विपक्षीय श्रृंखला में सर्वाधिक हैं। इससे पहले 2019 में न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच सीरीज में 57 छक्के लगे थे।
विज्ञापन


बात करें मौजूदा सीरीज की तो इसके शुरुआती दो मुकाबले में ही 52 छक्के लग चुके थे। इसमें पहले वनडे में 18 तो दूसरे में रिकॉर्ड 34 छक्के लगे थे। इसमें इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो ने सर्वाधिक 14 तो ऋषभ पंत ने 11 छक्के लगाए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed