फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: Mohammed Shami return in the T20 match Batting coach Sitanshu Kotak gave a big hint

IND vs ENG: तीसरे टी20 मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा होंगे मोहम्मद शमी? कोच सितांशु कोटक ने दिया बड़ा संकेत

Mon, 27 Jan 2025 07:41 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, राजकोट Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 Jan 2025 07:41 PM IST
सार

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले सितांशु ने शमी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय गेंदबाज पूरी तरह से फिट हैं।

विज्ञापन
IND vs ENG: Mohammed Shami return in the T20 match Batting coach Sitanshu Kotak gave a big hint
मोहम्मद शमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को राजकोट में खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें मोहम्मद शमी की वापसी पर होंगी। पिछले दो मैचों में उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था। इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी गेंदबाज की वापसी पर बात की।
विज्ञापन
Trending Videos

कोटक ने दिया शमी की फिटनेस पर बड़ा अपडेट
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले से पहले सितांशु ने शमी की फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि 34 वर्षीय गेंदबाज पूरी तरह से फिट हैं । कोटक ने कहा- हां, शमी फिट हैं लेकिन उनके खेलने या न खेलने के बारे में कुछ है, इसका जवाब मैं नहीं दे सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गंभीर और सूर्यकुमार लेंगे फैसला
कोटक ने बताया कि तेज गेंदबाज के प्लेइंग 11 में शामिल किए जाने का फैसला कप्तान और कोच को लेना है। दरअसल, टी20 सीरीज के अलावा शमी को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी चुना गया है। इसके अलावा वह चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुने गए स्क्वॉड का भी हिस्सा हैं। ऐसे में उनके वर्कलोड को किस तरह मैनेज करना है इस पर फैसला गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव ही लेंगे। कोटक ने आगे कहा- निश्चित रूप से आने वाले मैचों और वनडे के लिए (शमी के लिए) एक योजना है, लेकिन कोच गौतम और जाहिर तौर पर सूर्यकुमार इस पर फैसला लेंगे। फिटनेस निश्चित रूप से कोई समस्या नहीं है, यह इस बात पर निर्भर करता है कि वे इस भार को कैसे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

वनडे विश्व कप फाइनल के बाद से नहीं खेला कोई अंतरराष्ट्रीय मैच
शमी 2023 में वनडे विश्व कप के फाइनल के बाद से अबतक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप फाइनल हारने के बाद टखने की चोट के कारण राष्ट्रीय टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ी। इसके बाद जब वह राष्ट्रीय टीम में वापसी करने के करीब थे तभी उनके बाएं घुटने में सूजन आ गई थी। शमी इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

तीसरे टी20 मुकाबले के लिए भारत और इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है...
भारत की संभावित प्लेइंग-11: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रमनदीप सिंह, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती। 
इंग्लैंड की घोषित प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), बेन डकेत, जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, जैमी स्मिथ, जैमी ओवरटन, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, मार्क वुड।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed