{"_id":"65ba77f011206b672008c3aa","slug":"ind-vs-eng-michael-vaughan-questions-rohit-sharma-captaincy-says-if-virat-kohli-captain-india-not-lost-test-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: वॉन ने रोहित की कप्तानी पर सवाल उठाए, कहा- अगर कोहली कप्तान होते तो भारत हैदराबाद टेस्ट नहीं हारता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: वॉन ने रोहित की कप्तानी पर सवाल उठाए, कहा- अगर कोहली कप्तान होते तो भारत हैदराबाद टेस्ट नहीं हारता
Wed, 31 Jan 2024 10:10 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 31 Jan 2024 10:10 PM IST
सार
पहली पारी में 190 रन की मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद कोहली के बिना खेल रहे भारत को स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
विज्ञापन
रोहित, माइकल वॉन और कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का मानना है कि अगर विराट कोहली भारत के कप्तान होते तो मेजबान टीम को इंग्लैंड के खिलाफ हैदराबाद में पहले टेस्ट में हार का सामना नहीं करना पड़ता। उनका मानना है कि रोहित शर्मा मैच के दौरान पूरी तरह से ‘खोए’ रहे।
पहली पारी में 190 रन की मजबूत बढ़त बनाने के बावजूद कोहली के बिना खेल रहे भारत को स्पिन की अनुकूल परिस्थितियों में 28 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे इंग्लैंड ने पांच मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
यह हैदराबाद में भारत की पहली टेस्ट हार थी। कोहली निजी कारणों से शुरुआती मैच में नहीं खेल पाए जबकि विशाखापट्टनम में होने वाले दूसरे टेस्ट में भी नहीं खेलेंगे। वॉन ने कहा, 'उन्हें टेस्ट क्रिकेट में कोहली की कप्तानी की काफी कमी खली। उस हफ्ते विराट की कप्तानी में भारत मैच नहीं हारता।'
विज्ञापन
वॉन ने कहा, 'रोहित एक दिग्गज और महान खिलाड़ी हैं लेकिन मुझे लगा कि वह पूरी तरह खोया हुआ था। मुझे लगा कि रोहित की कप्तानी बहुत ही औसत थी। मुझे नहीं लगता कि उसने क्षेत्ररक्षण में चतुराई भरे बदलाव किए या गेंदबाजी में बदलाव को लेकर सक्रिय था।'