फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG KL Rahul ruled out of third Test Devdutt Padikkal named replacement

IND vs ENG: केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी को मिला मौका, बीसीसीआई ने चोट पर दिया यह अपडेट

Mon, 12 Feb 2024 09:05 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 12 Feb 2024 09:05 PM IST
सार

चोट की वजह से बाहर चल रहे केएल राहुल राजकोट में खेले जाने वाले मुकाबले में शामिल नहीं होंगे। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सोमवार को कर दी। उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
IND vs ENG KL Rahul ruled out of third Test Devdutt Padikkal named replacement
केएल राहुल - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है। चोट की वजह से बाहर चल रहे केएल राहुल राजकोट में खेले जाने वाले मुकाबले में शामिल नहीं होंगे। इस बात की पुष्टि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सोमवार को की। वहीं, केएल राहुल की जगह लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

 
केएल राहुल की जगह मिली इस खिलाड़ी को जगह
बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज की गैरमौजूदगी की पुष्टि करते हुए बताया, केएल राहुल जिनकी शेष तीन टेस्ट मैचों के लिए उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर थी, उन्हें राजकोट में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। राहुल 90 प्रतिशत फिटनेस तक पहुंच गए हैं और बीसीसीआई मेडिकल टीम की देखरेख में अच्छी प्रगति कर रहे हैं। वह चौथे और पांचवें टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट होने के लिए बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में अपनी रिकवरी प्रक्रिया जारी रखेंगे। पुरुष चयन समिति ने 15 फरवरी, 2024 से शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है।
विज्ञापन


तीसरे टेस्ट के लिए भारत की टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जड़ेजा*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मो. सिराज, मुकेश कुमार, आकाश दीप, देवदत्त पडिक्कल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed