फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG Kapil Dev big statement about Kohli if Ashwin can be removed from Test then why not Virat from T20I

IND vs ENG: कपिल देव का कोहली को लेकर बड़ा बयान, अश्विन को टेस्ट से हटा सकते हैं तो विराट को टी-20 से क्यों नहीं

Fri, 08 Jul 2022 10:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 08 Jul 2022 10:26 PM IST
सार

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि 450 टेस्ट विकेट के करीब पहुंचे रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट में अंतिम 11 से हटाया जा सकता है तो लंबे समय से खराब खेल रहे विराट कोहली को टी-20 से क्यों नहीं।

विज्ञापन
IND vs ENG Kapil Dev big statement about Kohli if Ashwin can be removed from Test then why not Virat from T20I
कपिल देव और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का मानना है कि 450 टेस्ट विकेट के करीब पहुंचे रविचंद्रन अश्विन को टेस्ट में अंतिम 11 से हटाया जा सकता है तो लंबे समय से खराब खेल रहे विराट कोहली को टी-20 से क्यों नहीं। कपिल ने कहा, कोहली ने तीन साल से बड़ी पारी नहीं खेली है। ऐसे में फॉर्म में चल रहे खिलाड़ियों को मौका नहीं देने से टीम प्रबंधन को नुकसान होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह स्थिति कोहली को बेंच पर बैठने के लिए मजबूर कर सकती है। यदि विश्व के नंबर दो खिलाड़ी अश्विन को टेस्ट से बाहर कर सकते हैं तो विश्व के नंबर एक बल्लेबाज को भी हटाया जा सकता है। पूर्व कप्तान ने कहा कि विराट ने जिस तरह की बल्लेबाजी कर अपना नाम कमाया है, वह कुछ समय से वैसा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में प्रदर्शन कर रहे युवाओं को टीम से बाहर नहीं रखा जा सकता। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं टीम के लिए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा चाहता हूं। कपिल का मानना है कि वेस्टइंडीज दौरे से टी-20 से विराट को बाहर रखा गया है तो इसका मतलब है कि उन्हें ड्रॉप किया गया है। उन्होंने कहा कि यदि चयनकर्ता विराट को नहीं चुन रहे हैं तो इसका मतलब है कि बड़ा खिलाड़ी प्रदर्शन नहीं कर रहा है। कपिल ने कहा, अंतिम एकादश के लिए खिलाड़ी के वर्तमान प्रदर्शन को देखना चाहिए न कि पुराना रिकॉर्ड और प्रतिष्ठा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed