फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ENG: James Anderson says Virat Kohli is fantastic player, someone you want to keep quiet as a team

तंज या तारीफ: एंडरसन ने सातवीं बार विराट को किया आउट, मैच के बाद बोले- कोहली बेहद शानदार खिलाड़ी

Thu, 26 Aug 2021 10:59 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 26 Aug 2021 10:59 AM IST
सार

विराट कोहली को सातवीं बार आउट करने वाले एंडरसन ने भारतीय कप्तान की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक बेहद शानदार खिलाड़ी हैं। एंडरसन के इस बयान को तंज समझा जाय या तारीफ।

विज्ञापन
IND vs ENG: James Anderson says Virat Kohli is fantastic player, someone you want to keep quiet as a team
विराट कोहली , जेम्स एंडरसन - फोटो : social media

विस्तार

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान विराट कोहली की तारीफ की है। भारतीय कप्तान को सातवीं बार आउट करने वाले एंडरसन ने कहा कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। मैच के बाद एंडरसन ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मुझे लगता है कि यह विशेष था। पिछले कुछ वर्षों में हम दोनों के बीच कई बार आमना सामना हुआ है। वह एक शानदार खिलाड़ी हैं।' इस तेज गेंदबाज ने कहा, 'वह ऐसे बल्लेबाज हैं, जो आपको चुप रखना चाहते हैं। खासकर पांच मैचों की सीरीज में यदि उनका बल्ला चलता है तो उससे काफी परेशानियां बढ़ सकती हैं। उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि पूरी सीरीज में हमने विराट के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की है। हमें बस ऐसा करते रहना है। और जितना संभव हो सके उसे रन बनाने से रोके रखना है।'

विज्ञापन


एंडरसन ने आगे कहा, 'हम शांत रहने की कोशिश करते हैं, बाकी कुछ चीजों को अनदेखा करते हैं। हमारा ध्यान वहां रहता है, जो हम करना चाहते हैं। शोर शराबा से मेरा कोई खास वास्ता नहीं रहता। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हम क्या कर रहे हैं और उसी पर मेरा ध्यान रहता है।' एंडरसन ने आगे कहा, 'उम्र बढ़ने के साथ मुझे लगता है कि मुझे जिम में अधिक कड़ी मेहनत करनी चाहिए। मैं नेट्स पर कम गेंदबाजी करता हूं और इसे मैच के लिए बचाए रखने की कोशिश करता हूं जबकि यह अधिक मायने रखती है।'
विज्ञापन


बता दें कि यह सातवां मौका है, जब एंडरसन ने कोहली को आउट किया। वहीं, इस सीरीज में दूसरी बार एंडरसन ने कोहली को पवेलियन भेजा। लीड्स में भारतीय कप्तान से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वह एक बार फिर ऐसा करने में नाकाम रहे। वह 17 गेंदों में सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्हें एंडरसन ने बटलर के हाथों कैच आउट करवाया। बता दें कि एंडरसन ने टेस्ट में सर्वाधिक बार कोहली को आउट करने के मामले में ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन के रिकॉर्ड की बराबरी की। लियोन ने 33 पारियों में और एंडरसन ने 41 पारियों में ऐसा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed